डॉ. जटिया सहित कई भाजपा नेताओं के घर रंग अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार दोपहर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया के यहां शोक की होली पर उनके निवास पर रंग अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधि श्री शर्मा की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

दीपक शर्मा के निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सपत्नीक शनिवार सुबह जनप्रतिनिधि दीपक शर्मा के ऋषि नगर स्थित निवास पहुंचकर उनकी माता के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वहां परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया।

समाजसेवी रावल के निधन पर शोक व्यक्त किया: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार सुबह जनप्रतिनिधि कीर्ति रावल के महानंदा नगर स्थित निवास पहुंचकर, स्व श्री शिवशंकर रावल के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वहां परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Breaking News