पंचायतों के परिसीमन को लेकर विवाद शुरू, जिला पंचायत अध्यक्ष ने आपत्ति जताई

कलेक्टर, कमिश्नर को पत्र लिखकर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप लगाया

उज्जैन, अग्निपथ। ग्राम पंचायत, जिला और जनपद पंचायत के परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने परिसीमन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए संभाग आयुक्त और कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत की है। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के रिसीमन 2022 के लिए जिले के कलेक्टर को तथा जिला पंचायत के लिए संभाग आयुक्त को दायित्व सौंपे हैं।

17 जनवरी को ग्राम पंचायतों का प्रारुप प्रकाश की कार्यवाही कलेक्यर के हस्ताक्षर से जारी कराई गई है। इसमें 2014-15 की ग्राम पंचायत एवं उसमें शामिल गांवों को पूर्वानुसार रखा गया है। इसमें कतिपय पंचायतें ऐसी भी ,जिनके एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए अन्य ग्राम पंचायत से होकर जाना होता है। कुछ ऐसी भी है जिसमें जाने के लिए बहुत अधिक दूरी तय करना होती है, जबकि उससे कम दूरी पर अन्य ग्राम पंचायत स्थित है।

प्रारूप प्रकाश में इस प्रकार की किसी भी भी बात का ध्यान नहीं रखा गया है। वर्ष 2014 -15 का पूर्वीनुसार रखने से ऐसा प्रतीत होता हो कि पूर्व के परिसीमन में सुधारात्मक रूप से प्रशासन की दृष्टि से परिसीमन की आवश्यकता ही नहीं है। जनगणना 2011 के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की जनपद पंचायत घट्टिया की जनसंख्या 1लाख 38 हजार 861 पर जनपद घट्टिया के वार्डो की अधिकतम संख्या -25 तथा जिला की कुल जनसंख्या 12 लाख 15 हजार 259 के आधार पर 50 हजार औसत पर एक वार्ड के आधार पर जिला पंचायत के वार्डो की कुल संख्या 24 होगी।

आज ग्राम पंचायतें को लेकर दावे आपत्ति की अंतिम तारीख

पंचायत परिसीमन 2022 का प्रारंभिक प्रकाशन 17 जनवरी को किया गया है। 25 जनवरी को दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने का अंतिम दिन है। 29 जनवरी को दावे और आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। 3 फरवरी को ग्राम पंचायत के गठन का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 11 फरवरी को ग्राम पंचायत के वार्ड का निर्धारण एवं उनका प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 18 फरवरी तक दावे और आपत्तियों पर सुझाव दिए जा सकेंगे। 21 फरवरी को इनका निराकरण किया जाएगा। 23 फरवरी को वार्डो के दावे और आपत्तियों के बाद अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जनपद और जिला पंचायत का कार्यक्रम

जनपद और जिला पंचायत के निर्वाचन के क्षेत्रों का प्रारंभिक प्रकाशन 4 फरवरी को किया जाएगा। 11 फरवरी तक इन पर दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जाएगी। 15 फरवरी को निराकरण किया जाएगा। 18 फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

दावे आपत्तियां जनपद के एसडीएम सुनेंगे

पंचायत परिसीमन के मुताबिक प्रत्येक जनपद की ग्राम पंचायतों के दावे और आपत्तियों का निराकरण उस क्षेत्र के एसडीएम करेंगे। एसडीएम के माध्यम से कलेक्टर के पास निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का प्रस्ताव आएगा। इसे कलेक्टर अंतिम प्रकाशन के लिए रूप में प्रकाशित करेंगे।

Next Post

नाटक में दिखाई आजादी के वक्त सिंधी समाज की पीड़ा सिंधी नाटक ने कसा सामाजिक व्यवस्थाओं पर व्यंग्य

Mon Jan 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। सिंधी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा कालिदास अकादमी में नाट्य समारोह का आयोजन किया जिसमें वारीअ सन्दो कोटु सिंधु दर्पण भोपाल एवं अंधेर नगरी चरबटु राजा सिंधू प्रवाह अकादमी उज्जैन द्वारा नाटक का मंचन किया गया। इस समारोह का स्थानीय संयोजन सिंधू जाग्रत समाज एवं भारतीय सिन्धू महासभा द्वारा […]