आईपीएस लिंगजेरपा ने संभाला महिदपुर एसडीओपी का पदभार

बरकड़े को विदाई, नवागत का किया स्वागत

महिदपुर, अग्निपथ। बुधवार को महिदपुर में नवागत आईपीएस जेंडेन लिंगजेरपा के एसडीओपी का पदभार ग्रहण करने और स्थानांतरित एसडीओपी सुनील कुमार बरकड़े को विदाई देने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। तुलसी रेस्टोरेंट में हुए इस कार्यक्रम में दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया गया।

एसडीएम अजय हिंगे के मुख्य आतिथ्य में चारों थाना प्रभारियों और पुलिस स्टाफ की ओर से दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुखों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने भी उनका स्वागत किया।

आयोजन में एसडीओपी सुनील कुमार बरकड़े के कार्यकाल की सराहना करते हुए सभी थाना प्रभारियों, उप जेल अधीक्षक मनोहर बारेकर, वरिष्ठ पत्रकार शांतिलाल छजलानी और पत्रकार नरेश शर्मा ने संबोधित किया। जगदीश व्यायामशाला के पहलवान कैलाश जोशी ने साफा बांधकर उनका सम्मान किया।

इस समारोह में तहसीलदार संतुष्टि पाल, विद्युत मंडल के कार्यपालन अधिकारी रवि कुमार पाठक, सहायक यंत्री हेमेश बंसल, उप जेल अधीक्षक मनोहर बारेकर, डॉ. आर.एस. रामपुरे, नपा सीएमओ राजा यादव, महिदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार, आनंद भाबोर (थाना झार्डा), वीरेंद्र बंदेवार (थाना राघवी), राम सिंह भाबोर (थाना महिदपुर रोड) सहित चारों थानों का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अलावा श्रीमती ऋतु सत्यनारायण पाटीदार, आशुतोष छजलानी, लोकेश सूर्यवंशी, राहुल सोलंकी, पत्रकार विजय चौधरी, अंकित जायसवाल, भोमलाल गोयल, रघुवीर सिंह राजपूत, स्वस्तिक चौधरी, राज कछवाय आदि ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रक्षा समिति संयोजक अर्जुन सिंह ठाकुर और पत्रकार गोपाल उपाध्याय ने किया।

अंत में, थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Next Post

ब्रह्माकुमारीज ने लगाया रक्तदान शिविर, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Fri Aug 22 , 2025
सीहोर, अग्निपथ। ब्रह्माकुमारी ज संस्थान द्वारा दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शिवशक्ति भवन, अवधपुरी कॉलोनी में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व बंधुत्व का संदेश देना […]
ब्रह्माकुमारीज ने लगाया रक्तदान शिविर

Breaking News