आज से 2 जनवरी 2028 तक प्रति रविवार सिंहस्थ क्षेत्र में निकलेगी ’साइकिल यात्रा’

लगातार 262 रविवार तक साइकिल से यात्रा कर सिंहस्थ क्षेत्र का करेंगे अध्ययन

उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ क्षेत्र को साइकिल युक्त बनाने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के प्रति जागरुकता अभियान के अंतर्गत ’साइकिल युक्त सिंहस्थ- 2028’ अभियान की शुरुआत संस्था सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल द्वारा आज 1 जनवरी 2023, रविवार को साइकिल यात्रा के साथ की जा रही हैं। इसके अंतर्गत 2 जनवरी 2028 तक निरंतर प्रति रविवार सिंहस्थ क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।

साइकिल यात्रा के दौरान शासन और प्रशासन सहित उज्जैन शहर की जनता से 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को साइकिल युक्त बनाने की अपील करेंगे। साथ ही सप्ताह में एक दिन साइकिल से अपने दैनिक कार्य को करने का आग्रह भी अभियान के माध्यम से करेंगे। साइकिल यात्रा आगर रोड स्थित नगर पालिक निगम से सुबह 8 बजे निकलेगी जो सिंहस्थ क्षेत्र के विभिन्न मार्ग से होते हुए 9 बजे वापस शुभारंभ स्थल पर पहुंचेगी।

संस्था उज्जैन शहर की जनता से अपील करती है कि आगामी सिंहस्थ-2028 को इको सिंहस्थ एवं साइकिल युक्त सिंहस्थ बनाने के उद्देश्य से 1 जनवरी, रविवार को प्रारम्भ की जा रही साइकिल यात्रा से जुड़ कर अभियान को सफ़ल बनाए। य़ह साइकिल यात्रा लगातार 262 रविवार तक निकाली जाएगी।

Next Post

गतका खेल संघ के खिलाडिय़ों ने दिल्ली में जीते 16 सिल्वर, 23 ब्राज मैडल

Sat Dec 31 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। छठी नेशनल गेम गतका फैडरेशन आफ इंडिया के खिलाडिय़ों ने इतिहास रचा। जिसमें उज्जैन के खिलाड़ीयों ने 16 सिल्वर मैडल और 23 ब्राउंज मैडल जीते। उज्जैन से दूसरी बार नेशनल गेम में खिलाड़ी शामिल हुए ओर मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मेडल जीते। बच्चों ने बाल विजय अखाड़े के […]

Breaking News