आत्महत्या के लिए उकसाने वाले के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने को लेकर सपाक्स, विश्वकर्मा एवं ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

spaks gyapan

उज्जैन, अग्निपथ। नागझिरी थानें के अंतर्गत मंगल रेसीडेंसी निवासी प्रिया विश्वकर्मा को एट्रोसिटी एक्ट में झूठा फसाने की धमकी देने वाले मालवीय समाज के मुख्य अभियुक्त महेन्द्र मालवीय का नाम नागझिरी पुलिस द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट मे दर्ज नहीं करनें के विरोध में सपाक्स संस्था के सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी के साथ विश्वकर्मा समाज एवं ब्राह्मण समाज नें एस पी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य अभियुक्त महेन्द्र मालवीय का नाम जोडऩे की मांग की सपाक्स अधिकारी /कर्मचारी संस्था के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने की। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए बनाये गये एट्रोसिटी एक्ट की विसंगति का लाभ उठााकर अब इस एक्ट का दुरुपयोग ब्लैकमेलिंग के लिए किया जा रहा है।

पिछले दिनों नागझिरी स्थित मंगल रेसीडेंसी में रहनें वाली प्रिया विश्वकर्मा को उसके पड़ोसी महेन्द्र मालवीय, महेश मालवीय व निर्मला मालवीय नें घर के सामनें कचरा ना फेकनें का कहने पर विवाद किया व निर्मला मालवीय नें प्रिया विश्वकर्मा को एट्रोसिटी एक्ट में झूठा फंसाने की धमकी दी जिससे घबराकर प्रिया विश्वकर्मा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

नागझिरी पुलिस नें पीडि़त महिला के परिजानों द्वारा दिये आवेदन पर सही कार्यवाही न करते हुए केवल निर्मला एवं महेश मालवीय पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकद्दमा दर्ज करते हुए मुख्य अभियुकत महेन्द्र मालवीय का नाम प्रथम सूचना रिपोर्ट से हटा दिया। ना

गझिरी पुलिस की इस मनमानीं कार्यवाही से विश्वकर्मा समाज में भारी आक्रोश है। उसी के चलते आज सपाक्स संगठन के सहयोग से एस पी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। एसपी के पंचक्रोशी यात्रा की तैयारी में व्यस्त रहनें के कारण उनके निर्देश पर डी एस पी मुख्यालय अरविंद तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया ।

ज्ञापन देने वालों में ये थे शामिल

ज्ञापन देने वालों अरविंद सिंह चंदेल जिलाध्यक्ष सपाक्स ,अभिषेक सोनीं प्रांताध्यक्ष सपक्स युवा संगठन घनश्याम सक्सेना सपाक्स समाज, मुकेश जैन जिला नोडल अधिकारी डॉ. अप्रतुल शुक्ला जिला नोडल अधिकारी , संजय चैरसिया सचिव, डॉ. पी एस परिहार, जे के माहुरकर, डॉ. एम जी गोस्वामीं, राजेन्द्र शुक्ला, अमिताझ भार्गव, ब्रजमोहन परिहार, रमाकांत शर्मा, लोकेन्द्र शास्त्री अशोक दुबे संभागीय संयोजक, कृष्ण कुमार सिंह सेंगर, विकास, अनिल मंण्डलोई, प्रशांत तिवारी, शरद अवस्थी, विजय जोशी, किशोर कुमार चंदन, एन के शर्मा, रवि कुमार शर्मा, विवेक जी तिवारी, अजय जौहरी, डॉ. संजय जोशी, अनिल जोशी, अशोक विश्वकर्मा, हेमराज विश्वकर्मा, भगवान विश्वकर्मा, भागीरथ मिस्त्री, विनोद विश्कर्मा, संजय शर्मा, दुर्गा प्रसाद सुन्दरेला, हुकुम चन्द्र सुन्दरेला, सुनील विश्वकर्मा, राधेश्याम पांचाल, अरुण पंड्या, महेश व्यास, चन्द्रेश पुरोहित, एन आर विश्वकर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेश वागरोला, अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, अरुण शर्मा के साथ सैकड़ों की संख्या में सपाक्स संगठन, विश्वकर्मा समाज एवं अखिल भारतीय बाह्मण एकता परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे । उक्त जानकारी सपाक्स अधिकारी कर्मचारी संस्था के मीडिया प्रभारी चन्द्रेश पुरोहित ने दी ।

Next Post

मालवी भाषा के प्रचार प्रसार में भेराजी सम्मान का योगदान अहम- कुलपति

Tue Apr 19 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बाजारीकरण, वैश्वीकरण के इस दौर में भेराजी का परिवार आज भी मालवा की संस्कृति और परंपरा को भेराजी सम्मान के जरिये संजोये हुए है यह बहुत महत्वपूर्ण है। भेराजी की पुण्यात्मा भी आज यह सब देखकर खुश हो रही होगी कि मालवी संस्कृति के संवर्धन में उनकी तीसरी […]
bheraji samman 2022

Breaking News