आदिवासी इस देश के असली मालिक: राहुल गांधी

राहुल गांधी का बदनावर में गर्म जोशी से स्वागत

बदनावर, (अल्ताफ मंसूरी) अग्निपथ। आदिवासी ही इस देश के जल, जंगल व जमीन के असली मालिक है। किंतु भाजपा वाले इनके लिए वनवासी शब्द का प्रयोग कर इन्हें अपनी विरासत से बेदखल करना चाहते हैं। सरकार इन्हें मालिक नहीं बल्कि मजदूर बना कर ही रखना चाहती है।

यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने बुधवार को यहां गजानंद नगरी में विशाल आमसभा में कही। राहुल की न्याय यात्रा के तहत उमड़े जन सैलाब ने एक बार फिर कांग्रेस के वजूद पर मोहर लगा दी। राहुल गांधी ने 20 मिनट के भाषण में प्रमुख रूप से आदिवासी एवं युवाओं के अधिकार को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आज भी कोई आदिवासी किसी निजी विद्यालय या अस्पताल का मालिक नहीं है और न ही उस जमीन का मालिक है। इससे यह स्पष्ट है कि भाजपा का गरीब, दलित व शोषित वर्ग से कोई सरोकार नहीं है। वह केवल पूंजीपति वर्ग की ही संरक्षक है। अदानी जैसे एक दो पूंजीपत्तियों का देश की आर्थिक स्थिति पर कब्जा हो गया है। वे ही पूरा उद्योग कारोबार चला रहे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बदनावर के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आमसभा में 40 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता कर राहुल गांधी के इरादे और मजबूत कर दिए। कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी ने भी जनसैलाब को देखते हुए यहां काफी लंबा समय दिया। न्याय यात्रा के दौरान राहुल जी करीब 3 घंटे तक बदनावर सभा में मौजूद रहे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार दोपहर बडऩगर से बदनावर पहुंची। बड़ी चौपाटी के पास गजानन नगरी में हुई जनसभा में उन्होंने घोषणा की कि हम आर्थिक जातिगत गणना करके क्रांतिकारी कदम उठा रहे हैं। इससे हर समाज की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

एमएसपी की मांग के बारे में कहा कि जहां एक ओर किसान सडक़ पर उतरकर आंदोलन कर रहा है। किंतु सरकार उन पर लाठियां बरसा कर आंदोलन को कुचलने के लिए आमादा है। वहीं दूसरी ओर सरकार देश के पूंजी पत्तियों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर देती है। लेकिन वह किसानों को एमएसपी देने के लिए तैयार नहीं है। मैं आपसे वादा करता हूं कि हमारी सरकार बनने पर एमएसपी तत्काल लागू करेगी।

जब तक वर्णाश्रम की व्यवस्था रहेगी तब तक गरीबों का उद्धार नहीं हो सकेगा: खडग़े

इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पार्टी ने इस बार मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया। उनके ऊपर दुनिया का सबसे बड़ा व्यापम घोटाले का आरोप है। पूरी सरकार ही गड़बड़झाले की सरकार थी। मुझे आश्चर्य होता है कि सरकार ने 3 लाख से अधिक वनोपज के पट्टे खारिज कर दिए। जो सरकार गरीबों का शोषण करती है वह गरीब वर्ग की क्या सेवा करेगी।

उनके नेता गरीबों के पैर धोने का आडंबर कर रहे हैं। जबकि उन्हें समय पर खाना देने, घर देने और जीवन स्तर ऊपर उठाने की ओर ध्यान देना चाहिए। जब तक वर्णाश्रम की व्यवस्था रहेगी तब तक गरीबों का उद्धार नहीं हो सकेगा। आज भाजपा राज में देश भर में समाज का हर वर्ग बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार, भ्रष्टाचार से परेशान है किंतु भाजपा के नेता इस बारे में एक शब्द नहीं बोलते। मोदी जिस गारंटी की बात करते हैं वह बकवास की गारंटी है। क्या उनके राज में किसानों की आय दोगुनी हुई है।

क्या लोगों के खातों में 15 लाख रुपए आए हैं। आज झूठों के सरदार मोदीजी हो गए हैं। यही नहीं इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के बारे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवहेलना जा रही है। यदि इस बारे में सरकार बताती है तो उसके भ्रष्टाचार की पोल खुलना तय है। भाजपा शासित राज्यों में कैग की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 8 लाख 50 हजार करोड़ के घोटाले हुए हैं।

मंच पर पार्टी पदाधिकारी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी उद्बोधन दिया। संचालन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया।

जाम लगा

बदनावर में पहली बार सरकार व प्रशासन के सहयोग के बिना ऐतिहासिक सभा हुई। राहुल गांधी का काफिला बडनगर से होता हुआ बदनावर पहुंचा था। सडक़ मार्ग की दोनों साइड झंडे बैनर होल्डिंग से पाट दी गई थी। दोनों तरफ हजारों लोग जमा थे। सभा स्थल भी खचाखच भर गया था। सभा खत्म होने के बाद भी करीब एक घंटे तक बड़ी चौपाटी पर वाहनों के निकलने से जाम लगा रहा। यहां से न्याय यात्रा रतलाम के लिए रवाना हुई।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। उमंग सिंगार एवम विधायक भंवर सिंह शेखावत , जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार निर्मल मेहता के मार्ग दर्शन में परितोष सिंह राठौर,,जयदीप सिंह पवार ,संदीपसिंह शेखावत,अभिषेक मोदी, महेश पाटीदार, मुकेश होती, निर्मल वर्मा, अनूप जैन, समेत वरिष्ठ नेताओं ने आयोजन की जिम्मेदारी ले रखी थी।

राहुल गांधी को सुनने के लिए बदनावर धार सरदारपुर मनावर गंधवानी एवं झाबुआ बड़वानी उज्जैन सहित कई जिले के लोग पहुंचे थे संचालन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार एवं संगठन सह प्रभारी कुलदीप इंदौर आने किया अंत में आभार विधायक भंवर सिंह शेखावत ने माना। सुस्त पड़ी सुस्त पड़ी कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी की सभा में उमड़े जान सेलाब से पार्टी में नई जान फूंक दी है

Next Post

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए रहेगी नि:शुल्क बस सुविधा

Wed Mar 6 , 2024
मेडिकल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन हो सके, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित […]
ujjain shanti samiti baithak 06 03 24

Breaking News