इंदौर के दो शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये के जेवरात बरामद

उज्जैन, अग्निपथ। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के कृष्णा परिसर में जनवरी माह में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इंदौर के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। आरोपियों तक पहुँचने के लिए पुलिस टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और क्षेत्र के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।

घटना 17 जनवरी 2026 की है, जब कृष्णा परिसर निवासी विपिन पिता स्व. बाबूराव ढोणे (47 वर्ष) अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मुंबई गए हुए थे। 25 जनवरी को जब वे वापस लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी में रखे सोने-चांदी के पुश्तैनी जेवरात और नकदी गायब थी। विपिन ने 26 जनवरी को थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश शुरू की।

दिन में रेकी और रात में वारदात: ऐसे देते थे चोरी को अंजाम

पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे दिन के समय पॉश कॉलोनियों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। मकान मालिक की अनुपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद वे रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा दिखाए गए सीसीटीवी फुटेज में बदमाश घर की ओर आते हुए साफ नजर आए थे, जिससे उनकी पहचान करना आसान हो गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण पिता विष्णु वर्मा (19 वर्ष) निवासी छोटा बांगड़दा, इंदौर और अमन पिता संतोष पाल (20 वर्ष) निवासी टिंगारिया बादशाह, बाणगंगा इंदौर के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के पास से विपिन ढोणे के घर से चोरी हुई निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:

  • सोने के कंगन – 2 नग
  • सोने का नेकलेस – 1 नग
  • सोने के कान के टॉप्स – 2 नग
  • सोने की ठूसी – 1 नग
  • सोने की नथ – 1 नग
  • चांदी की पायल – 4 नग
  • चांदी की बिछिया

Next Post

1 मार्च तक मांगे नहीं मानी तो 2 मार्च से निजी बस संचालक करेंगे हड़ताल

Tue Feb 24 , 2026
बस ऑनर्स एसोसिएशन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा के शुरू होने से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है। लोक परिवहन की नई नीति से नाराज संभाग भर के बस संचालकों ने ऐलान किया है कि यदि 1 मार्च तक उनकी मांगों […]

Breaking News