इतना टॉर्चर कर रहे हो मुझे सुसाइड कर लूंगी…

युवा कांग्रेस के आधिकारिक ग्रुप पर पीडि़ता ने लगाई मदद की गुहार, विधायक पुत्र का गालियां बकते हुए ऑडियो भी वायरल

उज्जैन। कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल और उन पर दुष्कर्म लगाने वाली युवती के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। दोनों की अंतरंग बातचीत के कुल छह ऑडियो सामने आये हैं। कुछ ऑडियो क्लिप में दोनों प्यार भरी बातें कर रहे हैं तो कुछ में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। एक में तो करण मोरवाल युवती से शादी का वादा भी करते सुनाई दे रहे हैं। ये सारे ऑडियो पीडि़ता ने रविवार को युवा कांगे्रस के आधिकारिक वाट्सएप ग्रुप पर डाले हैं। साथ ही सभी पदाधिकारियों से मदद की गुहार करते हुए एक भावनात्मक अपील भी की है। अपील में पीडि़ता ने उसके साथ घटा पूरा घटनाक्रम बताया और अंत में सत्य का साथ कहने की बात कही।

युवा कांग्रेस में मचा हडक़ंप

युकां के आधिकारिक ग्रुप में ऑडियो वायरल होने के साथ ही पूरी युकां में भोपाल से दिल्ली तक हडक़ंप मच गया। सूत्रों की माने तो युकां ने ताबड़तोड़ एक तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई है। यह कमेटी बुधवार तक राष्ट्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। क्योंकि दोनों ही पक्ष युकां के पदाधिकारी हैं। इसलिए भी युकां नेतृत्व इसे पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है।

आए दिन विवादों में रहते हैं विधायक पुत्र

इस हालिया विवाद को छोड़ भी दें तो यह पहला मौका नहीं है तो करण मोरवाल विवादों में घिरें हों। इससे पहले भी अपनी हरकतों के कारण वे कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। पिछले साल महिला पटवारी को धमकाने वाला उनका एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। कांग्रेस की सरकार के समय इन्होंने बडऩगर में एक सिनेमाघर संचालक से मारपीट की थी और सत्ता का दुरुपयोग कर थाने में उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होने दी थी।

पूर्व में लग चुका है छेडख़ानी का आरोप

करण मोरवाल पर इंदौर के एक थाने में युवती से छेडख़ानी और जबरदस्ती घर में घुसने का आरोप लग चुका है। हालांकि दोनोंं पक्षों ने आपसी सहमति से मामला निपटा लिया था।

Next Post

हम चुप रहेंगे (5 अप्रैल 2021)

Sun Apr 4 , 2021
चौकीदार… हाथ जोडक़र अनुरोध है। शीर्षक पढक़र गलत अर्थ नहीं निकालें। हम देश के चौकीदार की बात नहीं कर रहे हैं। हम तो उस चौकीदार की बात कर रहे हैं। जिसको अपने उम्मीद जी ने नियुक्त किया है। अस्पतालों की लूट-खसोट से बचाने के लिए। जिनको हम नीली फिल्मों के […]

Breaking News