उज्जैन में बरसाना की झलक: 5 क्विंटल फूलों से महका महाप्रभु का आँगन

उज्जैन, अग्निपथ। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल और महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महाप्रभु की बैठक पर भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। मंडल के संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बरसाना की तर्ज पर होली खेली गई, जिससे पूरा वातावरण ब्रजमय हो गया।

5 क्विंटल फूलों और गुलाल से महका आयोजन

मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि आयोजन में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर फाग उत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने 5 क्विंटल फूल और 25 किलो विशेष रंगों के गुलाल से होली खेलकर उल्लास का वातावरण निर्मित कर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सभी साक्षात बरसाना में होली खेल रहे हों।

आयोजन में प्रमुख जन रहे मौजूद

इस अवसर पर श्री वल्लभ वैष्णव मंडल अध्यक्ष आनंद पुरोहित, कोषाध्यक्ष मनीष नागर, सचिव जयेश श्रॉफ, युवा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, कोषाध्यक्ष नितिन नीमा, सचिव अमर दिसावल, महिला मंडल अध्यक्ष नूपुर नीमा, कोषाध्यक्ष कामिनी शाह, सचिव मनीषा नागर, समन्वयक राजेंद्र शाह, विशाल नीमा और हेतल शाह उपस्थित थे।

कार्यक्रम संयोजन में योगेश नीमा, अशोक अग्रवाल, अमीष नीमा, अल्नेश नीमा, पीयूष नागर, रितेश नागर, अंतेश नीमा, पिंकी नागर, पूनम गर्ग, चहेती राणा और माधुरी शाह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Next Post

पंडित सूर्यनारायण व्यास केवल ज्योतिषाचार्य ही नहीं, राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के पुरोधा थे : डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला

Tue Mar 3 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। पंडित सूर्यनारायण व्यास केवल एक बड़े ज्योतिषाचार्य ही नहीं, बल्कि कुशल पत्रकार, व्यंग्यकार, संपादक, क्रांतिकारी और इतिहासकार भी थे। भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना में उनका योगदान अभूतपूर्व है। यह विचार प्रेमचंद सृजन पीठ द्वारा विक्रमादित्य शोध पीठ में आयोजित व्याख्यान ‘सुमिरन’ में व्यक्त किए गए। पद्मभूषण […]

Breaking News