उज्जैन में 5 दिन होगा महाकाल महोत्सव, देश के कई ख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुति

प्रोटोकाल शिखर दर्शन ग्राउंड पर अगर बड़ी एलईडी लगा दी जाये तो बिना अनुमति के भी सैकड़ों लोग यहां से सहजतापूर्वक भस्मारती दर्शन कर सकते हैं।

14 से 18 जनवरी तक शैव परंपरा से जुड़े कार्यक्रम होंगे, कलेक्टर ने ली बैठक

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर उज्जैन में 14 से 18 जनवरी 2026 तक महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शैव परंपरा से संबंधित कार्यक्रम होंगे जिसमें देश के कई ख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

यह जानकारी मंगलवार को महोत्सव की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।संपूर्ण महोत्सव शैव परंपरा पर केंद्रित होगा। इसमें नृत्य, संगीत, नाट्य और अन्य कला विधाएं शामिल होंगी, जो भगवान शिव और शैव दर्शन पर आधारित होंगी।

बैठक में महाकाल महोत्सव समिति के सदस्य के रूप में एसपी प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, पद्मश्री भगवतीलाल राजपुरोहित, महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनित गिरि महाराज, पुजारी राजेश शर्मा, पुजारी आशीष गुरु, पुजारी राम शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शैव संस्कृति व कला को दर्शाती प्रदर्शनी लगेगी महोत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर शैव संस्कृति, इतिहास और कला को दर्शाती एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें शिव के रूप, शैव तीर्थों और शैव संतों की जीवन गाथा होगी। आयोजन में देश के चुनिंदा कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक कलाकारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

Next Post

24 गोल्ड, 25 सिल्वर, 32 ब्रॉन्ज, जीते 81 मेडल

Tue Dec 9 , 2025
अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग-2025 में 250 बालिकाओं ने लिया हिस्सा उज्जैन, अग्निपथ। बालिकाओं में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अस्मिता खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग लीग 2025 का आयोजन सांदीपनि विद्यालय, मानसा (नीमच) में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में नीमच जिले की बालिकाओं ने शानदार […]