उन्हेल रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 2 घायल

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार एक बालिका और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भैरवगढ़ पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ढाबे से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार रात करीब 8 बजे साढू माता बावड़ी के समीप घटित हुई। गणेश नगर निवासी संजय (उम्र 30 वर्ष), उनकी 8 वर्षीय बेटी साक्षी और जावरा निवासी रिश्तेदार राकेश पिता रमेशचंद्र उन्हेल रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज गति की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

अस्पताल में उपचार और पुलिस कार्रवाई

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग दूर जाकर गिरे। हादसे में संजय के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। वहीं साक्षी के पैर में चोट लगी है और राकेश की पसली में गहरी चोट आई है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है और पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Next Post

आर्मेनिया में फंसी उज्जैन की पहलवान प्रियांशी प्रजापत की वतन वापसी, मुख्यमंत्री ने की मदद

Thu Mar 5 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। आर्मेनिया में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेने गई मध्य प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत पिछले चार दिनों से युद्ध के हालातों के कारण वहां फंस गई थीं। अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यक्तिगत […]

Breaking News