कलेक्शन एजेंट से हुई लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

giraftar

3.14 लाख रुपए कीमत का सामान बरामद, रैकी करने वाला खाचरौद का युवक

उज्जैन, अग्निपथ। खाचरौद के ग्राम लसुडिया खेमा और बाछाखेड़ी आम रोड़ पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी धार जिले से गिरफ्तार किए गए जबकि रैकी करने वाला एक आरोपी खाचरौद का ही रहने वाला है।आरोपियों से लूटी गई राशि और सामान भी बरामद कर लिया गया है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया 4 फरवरी की सुबह 11 बजे खाचरौद के लसुडिया खेमा और बाछाखेड़ी के बीच सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी के कलेक्श् ान एजेंट राहुल मेवाड़ा से तीन अज्ञात बदमाशों ने एयर गन दिखाकर 52 हजार रुपए नगद और एक लैपटॉप लूट लिया था।

इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल से लेकर संभावित रास्तें पर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धार जिले के मोइन पिता इमरान खान, साहिल पिता शहजाद, अतुल पिता सूर्यमणि और खाचरौद निवासी अरमान पिता रोशन खान को गिरफ्तार किया है।इन चारों आरोपियों से कुल 3.14 लाख रुपए का माल बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

पुलिस के लिए चुनौती बन गया था केस

एसडीओपी आकांक्षा बिछोडे ने बताया कि लुटेरों को पकडऩा पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, क्योंकि वारदात के समय आरोपियों ने चेहरे पर मॉस्क पहन रखे थे और उनकी बाइक का नंबर भी दिख नहीं रहा था। पुलिस ने संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस बदनावर पहुंची।

यहीं आरोपियों की पहचान हुई। शंका के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी अरमान कलेक्श् ान एजेंट के पास रुपए जमा कराता था। उसी ने बदमाशों को एजेंट की गतिविधियों की पूरी जानकारी दी और उसी ने रैकी की थी। जिसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

Next Post

शराबी पिता ने पहले मां को घर से निकाला फिर बेटे की गला घोटा

Tue Feb 10 , 2026
शार्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोटने की पुष्टि, पिता पर हत्या का केस दर्ज उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र स्थित रघुनंदन गार्डन के पीछे शराब के नशे में एक पिता ने अपने 20 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के पहले उसने पत्नी से मारपीट कर उसे […]