कांगे्रस में बगावत: आज दूसरे गुट के नाराज कांग्रेसी निगम गेट पर लगायेंगे मंच

दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और सचिन पायलट शामिल होंगे कांग्रेस की किसान यात्रा में

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन कांग्रेस द्वारा आज किसान न्याय यात्रा और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेशभर में समस्याओं से जूझ रहे किसानों की आवाज उठाने के लिए जनसभा का आयोजन होगा। जनसभा के बाद किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। लेकिन इधर जिलाध्यक्ष बनाये जाने से नाराज दूसरे गुट द्वारा आज अलग काली तख्ती के साथ निगम गेट पर मंच लगाया जायेगा।

चिमनगंज मंडी में आज सुबह 11.30 बजे से जनसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा होगी। सभा में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा किसानों की आवाज बुलंद करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृहनगर होने के कारण किसानों को न्याय दिलाने की बात प्रदेश कांग्रेस कर रही है, लेकिन किसानों को ज्यादा परेशानी होती तो भारतीय किसान संघ इनकी आवाज बुलंद करता।

नाराज कांगे्रसी विरोध स्वरूप काली तख्ती भी लगायेंंगे

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान से नाराज कांग्रेस नेताओं ने निर्णय लिया कि 12 सितंबर को मंडी में होने वाले किसान सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे बल्कि अलग से नगरनिगम गेट पर मंच लगाकर आने वाले नेताओं का स्वागत किया जाएगा और गलत सृजन अभियान की बात रखी जाएगी। विरोध स्वरूप काली तख्ती भी मंच पर लगाई जायेगी। ज्ञात रहे कि उज्जैन में मुकेश भाटी को दोबारा शहर अध्यक्ष बनाने के साथ ही जिले में महेश परमार को जिलाध्यक्ष बनाये जाने का विरोध किया जाएगा।

बार-बार एक ही नेता को विधायक, सांसद, महापौर का टिकिट दिया गया और जिला अध्यक्ष बनाये जाने का विरोध किया जाएगा। ज्ञातव्य रहे कि बैठक में डॉ. बटुकशंकर जोशी, उज्जैन दक्षिण के प्रत्याशी रहे चेतन यादव, उज्जैन उत्तर की प्रत्याशी रही माया त्रिवेदी, विक्की यादव, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष महेश सोनी, हेमंतसिंह चौहान, राजेश त्रिवेदी, कैलाश बिसेन, दीपक मेहरे, पार्षद परमानंद मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन का मन बनाया है।

Next Post

शहर में दो अलग-अलग किसान अधिकार यात्रा निकलीं, नाराज कांग्रेसियोंं ने सभा से दूरी बनाई

Fri Sep 12 , 2025
उज्जैन, अग्निपथ। शुक्रवार को एमपी कांग्रेस ने किसान अधिकार यात्रा का आयोजन किया। इससे पहले चिमनगंज मंडी परिसर में सभा आयोजित हुई। लेकिन सृजन अभियान से नाराज कांग्रेस का दूसरे धड़े ने इनकी सभा से दूसरी बनाते हुए अपनी अलग ही किसान यात्रा निकाली। इन नाराज कांग्रेसियों द्वारा जिलाध्यक्ष बनाये […]
किसान अधिकार यात्रा

Breaking News