कालियादेह गेट सीधे मंगलनाथ मंदिर से जुड़ेगा

नगरनिगम ने डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग चौड़ीकरण का ठेका 7.32 करोड़ में दिया

उज्जैन, अग्निपथ। नगर पालिक निगम द्वारा केडी गेट से इमली तिराहा मार्ग का चौडीकरण कार्य 7.32 करोड की लागत से किया जाना है। रविवार को मार्ग चौडीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

वर्ष 2017 से अटके पड़े केडी गेट से इमली तिराहा तक का मार्ग चौडीकरण कार्य का शुभारंभ अंतत: रविवार को हो गया। नगर निगम द्वारा मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। साथ ही मौजूदा मार्ग पर सेंटर लाइन से मार्किंग का कार्य प्रारंभ करते हुए लाल निशान लगाए जा रहे है। इस मार्ग के बीच से दोनों तरफ 7. 50 मीटर तक रोड चौड़ीकरण किया जाएगा।

भूमिपूजन के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस मार्ग का चौड़ीकरण उज्जैन के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह हमारा अंतिम चौराहा भी है। केडी चौराहे से नयापुरा तक और नयापुरा से लेकर मंगलनाथ तक धार्मिक दो बड़े मंदिरों को मिलाने का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग को सीधा करो तो यह मार्ग इंदौर तक जाता है। इस लिए इसकी आवश्यकता ओर ज्यादा थी।

वहीं महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि वर्ष 2017 से इसका कार्य होना था, लेकिन वो किसी न किसी कारण से रूका हुआ था। हमने इसका टेंडर किया है। करीब आठ करोड़ से टेंडर हुआ है। यह रोड़ हमारे उज्जैन की उत्तम रोड़ बनेगी। साथ ही इस क्षेत्र में जितने भी मकान है, उन मकानों को नक्क्षा पास कराने के लिए नगरनिगम जाने की आवश्यकता नही है। यही पर कैंप लगाया जाएगा। यह पूरा क्षेत्र व्यवसायिक घोषित कर दिया है। इससे व्यापार-व्यवसाय भी बढ़ेगा।

डेढ़ किलोमीटर मार्ग में 450 मकान होगें प्रभावित

केडी गेट से इमली तिराहा तक के मार्ग चौडीकरण कार्य के दौरान करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में करीब 450 मकान प्रभावित हो रहे है। इसमें आठ मकान पूरी तरह प्रभावित होगें। इन मकानों को केवल मुआवजा दिया जाएगा। बाकी अन्य प्रभावित होने वाले मकानों को एसएआर का लाभ नगर निगम देगी। करीब एक वर्ष में कार्य पूर्ण होगा।

Next Post

मध्यप्रदेश में 50 प्रतिशत वाली भाजपा सरकार इसे जनता बदलेगी - श्रीनिवास

Sun May 28 , 2023
कालिदास अकादमी में युवा सिंहनाद कार्यक्रम का आयोजन उज्जैन, अग्निपथ। घोटाला और भ्रष्टाचार की कोई पार्टी देश में हैं तो वह भाजपा की सरकार है। कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन वाली की भ्रष्ट भाजपा सरकार थी। परन्तु मप्र में 50 प्रतिशत कमीशन वाली भ्रष्ट सरकार है। इस बार जनता इसे […]

Breaking News