किराना दुकान संचालित कर रही महिला से हफ्ता मांगा, नहीं देने पर पीटा

उज्जैन पुलिस फाइल

दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पंवासा पुलिस कर रही तलाश

उज्जैन, अग्निपथ। महानगरो की तर्ज पर उज्जैन में भी बदमाश हफ्ता वसूली पर उतर आये हैं। शनिवार रात को दो बदमाशों ने एक महिला दुकानदार के साथ हफ्ता नहीं मिलने पर मारपीट कर दी। घटना मक्सी रोड स्थित गणेश कालोनी की है। इस मामले में पंवासा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गणेश कालोनी मक्सी रोड निवासी ममता पति राजू राजौरिया छोटी सी किराने की दुकान संचालित करती है। शनिवार की रात करीब 10 बजे पंवासा निवासी गोलू और मोनू नामक दो युवक वहां पर पहुंचे और ममता से कहा कि यदि दुकान चलानी है तो हर हफ्ता 500रुपए देना पड़ेंगे। मना करने पर विवाद हो गया जिसके चलते गोलू और मोनू ने दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ कर दी और महिला के साथ मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।

इसके बाद ममता ने पंवासा थाने पहुंचकर एवं गोलू और मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश करते हुए कुछ जगह दबिश दी गई लेकिन अभी गिरफ्त में नहीं आए हैं।

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सी रोड़ गणेशपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक पहले गणेशपुरा में रहता था और उसके बाद अशोक नगर में रहने चला गया। बताया जाता है कि मजदूर सराय के समीप किशोरी किसी कार्य से कही जा रही थी। इस दौरान युवक जीवन उसे मिला और बहलाफुसलाकर उसे अपने घर गणेशपुरा ले गया। जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बात की जानकारी किशोरी द्वारा अपने परिजनों को दी गई। जिस पर वह उसे लेकर माधव नगर थाने पहुंचे और जीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जीवन को हिरासत में ले लिया है।

Next Post

महाकाल सवारी के दिन स्कूलों में अवकाश का सुझाव, जल्द जारी हो सकता है आदेश

Sun Jun 30 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। सावन-भादौ माह में भगवान महाकाल सवारी के दौरान शहर के स्कूलों की छुट्टी का सुझाव कलेक्टर के पास पहुंचा है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि सवारी के दिन शहर मेें बाहरी दर्शनार्थी काफी संख्या में आते हैं। सवारी के लिए भी प्रमुख मार्गों पर बेरिकेडिंग होती […]

Breaking News