किसानों को सोयाबीन का अधिक दाम नहीं मिल पा रहा

उज्जैन मंडी

उज्जैन, अग्निपथ। पिछले पांच दिनों से सोयाबीन के दाम 54 से 55 के बीच में घूम रहा है। इससे किसान परेशान है कि इस बार सोयाबीन का अधिक दाम नहीं मिल पा रहा है। वहीं आवक भी चार दिनों से 7 हजार से 9 हजार बोरियों के बीच आ रही थी। हालांकि शुक्रवार को साढ़े 11 हजार बोरियों की आवक हुई है।

शुक्रवार को मंडी में लोकवान की 1715 बोरियों की आवक हुई। यह 3375 के अधिकतम और 2200 के न्यूनतम दाम पर बिकी। पूर्णा गेंहू की 110 बोरियों की आवक हुई और यह 2831 के अधिकतम और 2554 के न्यूनतम दाम पर बिकी। पोषक गेहूं की 630 बोरियों की आवक हुई और यह 2675 के अधिकतम और 2435 के न्यूनतम दाम पर बिकी। देशी चना 5386 के अधिकतम दाम पर बिका।

चना काबली 14600 के अधिकतम दाम और 5880 के न्यूनतम दाम पर बिका। चना शंकर 6111 के अधिकतम और मक्का 2201 के अधिकतम दाम पर बिकी। सोयाबीन की 11739 बोरियों की आवक हुई। यह 5500 के अधिकतम और 2153 के न्यूनतम दाम पर बिकी। मैथीदाना 4300 के अधिकतम दाम और धनिया 6100, बटला 3546 के अधिकतम दाम पर बिका। कुल मंडी में आवक 14269 बोरियों की रही।

मंडी में शनिवार को  अवकाश रहेगा

दूसरे शनिवार को बैंक का अवकाश रहने के चलते उज्जैन मंडी में अवकाश रहेगा। हालांकि आलू, प्याज और सब्जी मंडी चालू रहेगी। किसान सौदा पत्रक और एप के माध्यम से खरीद बिक्री कर सकते हैं। यह जानकारी कृषि मंडी के सचिव प्रवीण वर्मा ने दी।

Next Post

घने कोहरे से हुई दिन की शुरूआत, 5 फीट भी नहीं थी दृश्यता

Fri Dec 8 , 2023
शाजापुर, अग्निपथ। सर्दी का मौसम शुरू हुुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इस सीजन में पहली बार ऐसा घना कोहरा छाया कि 5 फीट दूर देखना भी मुश्किल था। कुछ देर बाद धूप भी खिली जिसने शहरवासियों को सर्दी से राहत दी। लेकिन शाम को सर्द […]

Breaking News