कुशलपुरा में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, सात लोग घायल

उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात घर के बाहर खड़े दो युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों के परिवार भी एकत्रित हो गए। एक दूसरे पर चाकू डंडे से हमला किया गया। दो महिला सहित सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में क्रॉस प्रकरण दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि कुशलपुरा में रहने वाले सुनील पिता गिरधारी लाल और महेश पिता बाबूलाल भदौरिया निवास करते हैं। बीती रात दोनों के बीच विवाद हो गया। सुनील की ओर से उसका परिवार एकत्रित हो गया। विवाद बढ़ता देख महेश के परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी इतनी अधिक बढ़ गई की चाकू और डंडे चल गए। दो परिवारों के बीच विवाद होता देख क्षेत्र में अपराध अपनी मच गई।

चाकू बाजी में एक पक्ष से सुनील, सूरज और तनु घायल हो गए। दूसरे पक्ष से महेश, राज, अमन और माया घायल हुए हैं। चाकूबाजी की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्ष घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंच चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रात में ही घायलों के बयान दर्ज किया और सुनील की ओर से राज, महेश, सनी, अनिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

सुनील का आरोप था कि वह घर के बाहर खड़ा हुआ था इस दौरान महेश ने आकर शराब के पैसे मांगे नहीं देने पर हमला कर दिया। वही महेश की ओर से पुलिस ने सुनील, सूरज, विकास और एक अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। महेश का आरोप था कि सुनील ने पुराने विवाद के चलते परिवार के साथ मिलकर उसके परिवार पर हमला किया है। मामले में पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों के लोगों का उपचार चल रहा है स्वस्थ होने पर गिरफ्तार किया जाएगा इसके बाद पूछताछ में ही विवाद की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Next Post

हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर एसआई निलंबित

Tue Dec 26 , 2023
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय में धरने पर बैठे पाटीदार समाजजन शाजापुर, अग्निपथ। टुकराना बायपास पर 21 दिसंबर को मिली युवक की लाश के मामले को लेकर मंगलवार को पाटीदार समाज के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने की […]

Breaking News