क्षत्रिय समाज अब एकजुट होकर षडयंत्रकारियों को देगा मुंहतोड़ जवाब

उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में वार्ड 35 के राजपूतों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें समाज को सशक्त बनाने व कई समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गयी। बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा सुनियोजित तरीके से समाजजनों के उत्पीडऩ का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।

सांईधाम कालोनी स्थित इस बैठक में समाज को फौलादी संगठन बनाने हेतु शहर के 54 वार्डो में वार्ड इकाईयों को सशक्त बनाने हेतु पुन: प्रत्येक वार्ड में बैठक कर इनका पुर्नगठन के साथ प्रत्येक सदस्य व उसके मोबाईल नम्बर तथा पूर्ण पतेेयुक्त रजिस्टर बनाने का निर्णय लिया गया। ताकि टेलीफोन/मोबाईल नम्बर की शहर डायरेक्टरी का शीघ्र प्रकाशन किया जा सके।

बैठक में विगत दिनों समाजजनों को सुनियोजित ढंग से प्रताडि़त करने की कई घटनाओं का जिक्र कर यह निर्णय लिया गया कि इस प्रकार की घटनाओं व साजिशों के विरूद्ध समाजजन एकजुट होकर डटकर मुकाबला करेंगे व सम्बन्धितों को हर स्तर पर मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि शहर के सभी 54 वार्डो में मीटिंग कर वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी जो वार्ड में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेगा।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल ने की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट हरदयालसिंह ठाकुर ने संचालन किया। स्वागत उदबोधन शहर अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने दिया ।

वार्ड 35 के अध्यक्ष पद पर मनोहरसिंह चौहान तथा युवा विंग वार्ड अध्यक्ष रितिक सिंह को बनाया गया।

इस अवसर पर सर्वश्री दर्शन ठाकुर प्रदेशसचिव (युवावींग), बॄजराजसिंह जादौन, कमलसिंह नरूका, शक्तिसिंह बैस, उदयसिंह चंदेल, चन्द्रभानसिंह चंदेल, रामप्रताप सिंह सेंगर, महेश सिंह, संग्राम सिंह, विशाल सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह बैस, दीपक सिंह चंदेल, अनिलसिंह राजपूत, प्रकाशसिंह परिहार, देवेन्द्रसिंह जादौन, नागेन्द्रसिंह जादौन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। युवा विंग के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक सिंह बैस ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

अनाज तिलहन संघ चुनाव: दोनों गुटों ने किया प्रचार शुरू, 3 नामांकन फार्म गए

Tue Aug 10 , 2021
प्रत्येक मतदाता को 21 सदस्य को मत देना अनिवार्य रहेगा, अन्यथा मतपत्र निरस्त हो जाएगा उज्जैन। अनाज तिलहन संघ के चुनाव की अनुमति मिलने से साथ ही चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। सदभावना पैनल और विकास पैनल के कार्यालय खुल गए हैं। दोनों ही गुटों के पदाधिकारी मंगलवार […]

Breaking News