खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की थी महिला की हत्या, फिर जेवर लूटकर लाश को लगा दिया था ठिकाने

आगर मालवा, अग्निपथ। गुड बेली के जंगल से करीब तीन दिन पहले 25 वर्षीय महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है। महिला के साथ आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया और विरोध करने के कारण गला दबाकर हत्या कर जेवर लूट लिए। अपने साथियों के साथ मिलकर महिला की लाश को ठिकाने लगा दिया।

मामले में पुलिस में मुख्य आरोपी मांगू सिंह पिता मान सिंह सोंधिया 23 वर्ष निवासी ग्राम सारसी के साथ महिला के प्रेमी पहलाद सिंह पिता दरियाव सिंह उम्र 26 साल निवासी कुलमडी धारा सिंह पिता भगवान सिंह सोंधिया उम्र 25 वर्ष निवासी राजाखेड़ी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं।

मामले में आरोपी जगदीश पिता गोकुल सिंह बगड़ावत निवासी ग्राम राजाखेड़ी फरार है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सागर ने इस मामले का खुलासा करते हुए प्रेस वार्ता में बताया कि 7 फरवरी को गुड बेली के जंगल से महिला का शव बरामद किया था जिसकी पहचान राम कुंवर बाई पति देवेंद्र सोंधिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मारू बलिया थाना बड़ोद के रूप में हुई थी मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। क्योंकि मामला अंधे कत्ल का होने से जांच में पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

आरोपियों में पहलाद सिंह मृतिका के प्रेम संबंध थे और मृत्यु का घटना दिनांक को ग्राम धनिया खेड़ी चचेरे भाई की शादी में गई थी। आरोपी प्रह्लाद सिंह के कहने पर मांगू सिंह जो कि प्रह्लाद सिंह का ममेरा भाई है उसे महिला को लेने के लिए भेजा था, महिला को वापस लाते समय आरोपी ने रुपयों की आवश्यकता होने से महिला के जेवरात लूटने की योजना बनाते हुए अपने साथी धारा सिंह और जगदीश को फोन लगाकर मारपीट कर जेवरात लूटने की बात कही थी, लेकिन आरोपी मौके पर नहीं पहुंच पाए।

तब आरोपी मांगू सिंह की नियत बिगड़ गई और उसके द्वारा मृतिका के साथ दुष्कर्म किया महिला ने इसका विरोध किया तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला के जेवरात निकाल कर उसने एक पोटली में बांध लिए और छिपा दिए महिला का शव भी जंगल में फेंक दिया घटना की जानकारी आरोपी मांगू सिंह ने अपने साथियों को दी और उनकी मदद से बाद में महिला के शव को रस्सी से हाथ पांव बांधकर ठिकाने लगाया और घटना को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी मांगू सिंह को बनाते हुए पुलिस ने उसके साक्षी को छुपाने के मामले में उसके साथियों को भी आरोपी बनाया है।

Next Post

21 डम्परों पर पौने दो लाख का जुर्माना

Thu Feb 10 , 2022
क्षमता में बदलाव कर ज्यादा माल ढो रहे थे देवास, अग्निपथ। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा जिले में खनिजो का परिवहन कर रहे वाहनों में अतिरिक्त रूप से स्लैब/पट्टी/रिब लगाया जाकर भार क्षमता में परिवर्तन करने तथा मोटरयान में इस तरह का परिवर्तन करने […]
Dewas Dumper jurmana 100222

Breaking News