गऊघाट पर डूबने से किशोर की मौत

डूबा

माता-पिता का इकलौता बेटा था, रोज जाते थे नहाने

उज्जैन, अग्निपथ। नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित शिप्रा नदी के गऊघाट पर रविवार सुबह 11 बजे हादसा हो गया। एक 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह तीन दोस्तों के साथ रोजाना की तरह व्यायाम के बाद नहाने के लिए गया था।

पुलिस ने बताया गंगानगर निवासी पवन मालवीय अपने तीन दोस्तों के साथ अखाड़े गया था। अखाडे में व्यायाम के बाद वे रोजाना की तरह नहाने के लिए शिप्रा नदी के गऊघाट गए थे। पवन के तीनों दोस्तों ने पहले नदी में नहाया और वे बाहर आ गए। उनके नहाने के बाद पवन नहाने के लिए नदी में उतरा था। वह तैरते हुए गहरे पानी में चला गया और किनारे पर वापस आते वक्त सांस फूल गई।

इसके बाद वह वापस नहीं आ पाया और नदी की गहराई में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वो गहराई में चला गया था। दोनों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद गोताखोरों की मदद से पवन को नदी से बाहर निकालकर चरक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोस्त मनोज कुसमारिया ने बताया कि पवन रोज दोस्तों के साथ व्यायाम करने के लिए अखाडे जाता था। इसके बाद वे नहाने के लिए नदी जाते थे। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

Next Post

निर्देश के बाद भी महाकाल में ई-कार्ट आमजन से दूर

Sun May 4 , 2025
प्रोटोकाल दर्शनार्थी पर विशेष ध्यान, प्रशासनिक अधिकारी ने ड्राइवरों को बुलाकर दोबारा दी हिदायत उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रांगण में चल रही ई-कार्ट अभी भी आम दर्शनार्थियों से दूर है। ई-कार्ट का सर्वाधिक उपयोग प्रोटोकाल दर्शनार्थी ही कर रहे हैं। आम दर्शनार्थियों को ई-कार्ट ड्रायवर लिफ्ट ही नहीं […]

Breaking News