गुना की महिला पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला

उज्जैन, अग्निपथ। पांड्याखेड़ी में रहने वाली गुना की महिला पर बुधवार सुबह प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। महिला प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमी की तलाश शुरू की है।

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि गुना कर रहने वाली संगीता मीणा (40) कुछ माह पहले पांड्याखेड़ी में रहने वाले सलमान के साथ पति का घर छोडक़र आ गई थी। दोनों लिव इन रिलेशन में साथ रह रहे थे। बुधवार सुबह सलमान ने चाकू से हमला कर संगीता को घायल कर दिया और भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने संगीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बयान दर्ज किये।

इस दौरान सामने आया कि संगीता कुछ साल पहले मजदूरी करने उज्जैन आई थी, उसी समय सलमान से पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। कुछ माह पहले सलमान गुना पहुंचा और संगीता को उज्जैन ले आया। जिसके बाद से संगीता उस पर शादी का दबाव बना रही थी। सलमान शादी नहीं करना चाहता था। पुलिस के अनुसार सलमान पंवासा का रहने वाला है, जिसकी तलाश की जा रही है।

भाटपचलाना में हत्या, आरोपी हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। भाटपचलाना में बाइक लेकर भागने का प्रयास कर रहे व्यक्ति की बाइक चालक ने सिर पर पत्थर मार हत्या कर दी। मृतक अज्ञात है, जिसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है।

भाटपचलाना थाना पुलिस ने बताय कि ग्राम अंतलवासा में बाथरूम जाने के लिये बनेसिंह बागरी ने बाइक रोकी थी। उसी दौरान शराब के नशे में एक व्यक्ति ने उससे विवाद किया और चांटा मार दिया। बनेसिंह कुछ समझ पाता वह बाइक लेकर भागने लगा। बनेसिंह उसके पीछे भागा। बाइक लेकर भाग रहा व्यक्ति गिर गया। बनेसिंह ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमर्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का कहना था कि वह खाचरौद का रहने वाला है मजदूरी के लिये जा रहा था।

Next Post

एटीएम लूटने की योजना बनाते पकड़ाए चार बदमाश

Wed Jul 26 , 2023
2 पिस्टल के साथ चाकू बरामद, जेल भेजा उज्जैन, अग्निपथ। एटीएम लूटने की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास चाकू-पिस्टल जैसे हथियार बरामद हुए है। चारों को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से जेल […]

Breaking News