चंदोनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चलीं तलवारें, 10 लोग घायल

शाजापुर, अग्निपथ। जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदोनी में गुरुवार सुबह एक पुराना विवाद हिंसक हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और नौबत यहाँ तक आ गई कि दोनों तरफ से तलवारें निकल आईं। इस खूनी संघर्ष में दोनों गुटों के कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और घायलों का उपचार

घटना की भनक लगते ही मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल पुलिस बल के साथ फौरन मौके पर पहुँचे और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बिना समय गंवाए थाना मोबाइल वाहन और डायल 112 की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहन बड़ोदिया भिजवाया।

घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में डायल 112 के पायलट जगदीश चंद्र सोनी का भी अहम सहयोग रहा। थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की यह घटना किसी पुराने विवाद के चलते हुई है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे तक सभी 10 घायलों का मोहन बड़ोदिया सीएचसी में इलाज जारी था।

घटना में ये 10 लोग हुए हैं घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एलकर सिंह (उम्र 50 वर्ष), आशु बाई (उम्र 55 वर्ष), प्रेम बाई (उम्र 50 वर्ष), सजन सिंह (उम्र 25 वर्ष), शिवपाल (उम्र 27 वर्ष), राजेंद्र सिंह (उम्र 22 वर्ष), धारप सिंह (उम्र 38 वर्ष), दरबार सिंह (उम्र 50 वर्ष), सीमा बाई (उम्र 40 वर्ष) और अरविंद सिंह (उम्र 30 वर्ष) शामिल हैं।

Next Post

खमनोई की मौत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर नलखेड़ा में दो पक्षों में मारपीट

Thu Mar 5 , 2026
मां-बेटा घायल नलखेड़ा, अग्निपथ। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध और खमनोई की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट और उस पर आए आपत्तिजनक कमेंट्स ने नलखेड़ा नगर में विवाद का रूप ले लिया। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई यह बहस देखते ही देखते दो पक्षों […]

Breaking News