चकरावदा टोल पर हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाई तोडफ़ोड़

आसपास खड़े वाहनों को फोड़ा, सामने आए फुटेज

उज्जैन, अग्निपथ। चकरावदा टोल नाके पर रात में हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने जमकर तोडफ़ोड़ मचाई। कर्मचारियों को भागकर जान बचाना पड़ी। बदमाश चार पहिया वाहनों में सवार होकर आए थे, जिनकी संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है।

सोमवार-मंगलवार रात 2 बजे के लगभग उन्हेल रोड पर ग्राम चकरावादा में बने टोल नाके पर चार पहिया वाहनों में कुछ बदमाश पहुंचे थे, उन्होंने टोल पर हमला कर दिया, पहले बेरियर तोड़ा उसके बाद कर्मचारियों के कक्ष में घुसकर क प्यूटर-टेबल तोड़ दी। बदमाशों के पास हथियार देख कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले थे। बदमाशों ने आफिस में घुसकर भी वहां रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। यहीं नहीं टोल के आसपास खड़े आधा दर्जन वाहनों के कांच भी फोड़ दिये, जिसमें टोल ए बुलेंस भी शामिल थी। 15 मिनट तक तोडफ़ोड़ करने के बाद बदमाश भाग निकले।

टोल कर्मचारियों ने हमले की सूचना भैरवगढ़ थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। टोल कर्मचारी अयाज मोहम्मद ने बताया कि बताया कि बदमाशों के हमले में काफी नुकसान हुआ है। वह रात में ड्यूटी पर था, उसी दौरान हमला किया गया। अगर भागते नहीं तो हमारे ऊपर हमला हो जाता। बदमाश जिस रास्ते से आए थे, उसी रास्ते भाग निकले थे। हमले की पूरी वारदात कैमरों में कैद हुई है।

बदमाशों ने बांध रखा था नकाब

टोल कर्मचारियों का कहना था कि कुछ बदमाश कार से आए थे, कुछ बाइक पर सवार थे। जिनके चेहरों पर नकाब बंधा हुआ था। रात में टोल पर कर्मचारियों की सं या भी कम थी, बदमाशों ने पहले बाहर तोडफ़ोड़ मचाई, बाद में अंदर पहुंचे थे। कर्मचारियों की बाइक भी तोड़ी गई है। तोडफ़ोड़ करने वालों की सं या 10 से 12 थी। टोल पर चार साल पहले भी हमला हुआ था।

बस चालक से हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि टोल पर एक दिन पहले कर्मचारियों का बस चालक से विवाद हुआ था। उसने टोल रसीद के पैसे नहीं दिये थे और देख लेने की धमकी दी थी। टोल मैनेजर लक्की खान ने आशंका जताई कि तोडफ़ोड़ बस वालों ने की है।

रात में तोडफ़ोड़ की सूचना पर पुलिस डायल 100 पहुंची थी। तोडफ़ोड़ करने वाले भाग निकले थे। मामले में कर्मचारी अयाज मोहम्मद की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। टोल पर लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हंै। जल्द आरोपियों को गिर तार किया जाएगा। – प्रवीण पाठक, टीआई भैरवगढ़

Next Post

ऑनलाइन ठगी से बचे, किसी को भी ओटीपी न दे और न किसी लिंक पर क्लीक करें

Wed May 3 , 2023
खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने लोगों से की अपील शाजापुर, अग्निपथ। महिला बाल विकास अधिकारी बनकर लोगों को डिलेवरी के नाम पर राशि डालने का लालच देकर ठगी करने वालों ने दो लोगों को निशाना बनाया। इस प्रतिनिधि द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद महिला बाल विकास अधिकारी […]

Breaking News