जंगल में मधुमक्खियों के हमले से एक ही परिवार के 4 लोग घायल

bees attack

शाजापुर, अग्निपथ। जंगल में बकरियां चराने गए एक परिवार पर शुक्रवार को मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। जंगल में स्थित एक देव स्थान पर किसी श्रद्धालु द्वारा जलाई गई धुनी के धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और उन्होंने परिवार पर कहर बरपा दिया। इस जानलेवा हमले में एक ही परिवार के चार सदस्य बुरी तरह घायल हो गए हैं।

धुनी के धुएं से भड़कीं मधुमक्खियां

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीपुर लोहरवास निवासी मदनलाल (70 वर्ष), उनकी पत्नी उमराव बाई (65 वर्ष), रोहित (17 वर्ष) और शिवानी (18 वर्ष) शुक्रवार को अपनी बकरियां लेकर पास के जंगल में गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि जंगल में एक बड़े पेड़ पर मधुमक्खियों का विशाल छत्ता लगा हुआ था। उसी पेड़ के नीचे स्थित देव स्थान पर किसी ने धुनी लगा दी थी, जिसके धुएं और हवा के झोंके के कारण मधुमक्खियां उग्र हो गईं और पास ही मौजूद इन चारों पर हमला बोल दिया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को वाहन के जरिए शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बिना देरी किए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मधुमक्खियों के डंक के कारण घायलों के शरीर पर काफी सूजन आ गई है और उन्हें तेज बुखार की शिकायत है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है और वे विशेषज्ञों की निगरानी में हैं।

Next Post

शुजालपुर के ग्राम नरोला में रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, एक गंभीर

Fri Mar 20 , 2026
शाजापुर, अग्निपथ। जिले के शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरोला में खेत के रास्ते का विवाद अखाड़े में तब्दील हो गया। रास्ते पर पत्थर डालने जैसी मामूली बात ने इतना तूल पकड़ा कि दो पक्षों के बीच जमकर लाठीबाजी हुई। सरेआम चले लाठी-डंडों के इस खूनी संघर्ष में […]

Breaking News