जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, तहसील कार्यालय पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन

बड़नगर, अग्निपथ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार के निर्देशानुसार सोमवार को भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। बड़नगर के कोर्ट चौराहा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़नगर, इंगोरिया, खरसौद कला, भाटपचलाना और शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में विशाल “हल्लाबोल आंदोलन” का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया।

गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों जैसे मुद्दों को उठाया

धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुख्य रूप से गेहूं खरीदी अविलंब चालू करने, किसानों के ऋण जमा करने की अवधि बढ़ाने, गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों और उनकी अपर्याप्त उपलब्धता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही डीजल-पेट्रोल की कमी, बिजली बिलों के बढ़ते बोझ और कमरतोड़ महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम एक विस्तृत ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बड़नगर को सौंपा गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्रसिंह सोलंकी, अशोक राठौड़, पंकज जोशी, संजय शर्मा ‘स्वतंत्र’, गोपाल चौधरी, बद्रीलाल आचार्य, प्रशालसिंह पंड्या और श्रवण पाटीदार सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

सिंहस्थ से पहले बदनावर-टिमरवानी फोरलेन तैयार करना चुनौतीपूर्ण

Mon Mar 30 , 2026
बदनावर, (अल्ताफ मंसूरी) अग्निपथ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोडऩे वाली बदनावर-थांदला-टिमरवानी (एनएच-752 डी) फोरलेन परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 3,839 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना ने गति पकड़ ली है। 80 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते […]

Breaking News