जन्मदिन पर महाकाल की शरण में आये अक्षय कुमार

बहन, भांजी और बेटे ने भी किए दर्शन, शिखर धवन भी आये साथ

उज्जैन, अग्निपथ। फिल्म स्टॉर अक्षय कुमार ने शनिवार को भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में माथा टेका। शनिवार को 3 बड़ी हस्तियों ने बाबा के चरणों में नतमस्तक होकर आश्ीर्वाद लिया। अक्षय कुमार के अलावा क्रिकेटर शिखर धवन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने बर्थडे पर शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। परिवार ने साथ अक्षय भस्म आरती मेें शामिल हुए। उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी मिशन रानीगंज की सक्सेस के लिए भी प्रार्थना की। भस्म आरती में अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आए।

अक्षय ने धोती – सोला तो आरव ने सफेद कुर्ता – पायजामा पहना हुआ था। नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया। उनके साथ क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुए। इनके बाद बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल महाकाल मंदिर पहुंचीं। वे भोग आरती में शामिल हुईं। इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म ओएमजी-2 की शूटिंग के लिए अक्टूबर 2021 में उज्जैन आए थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।

अक्षय कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा, हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे। शिखर धवन ने कहा, भगवान का धन्यवाद कि उन्होंने हमें यहां बुलाया। शिखर धवन से वल्र्ड कप को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, ये छोटी-छोटी चीजें हैं। यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तो तरक्की मांगी जाती है और देश खूब तरक्की करे, जय महाकाल।

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल माता-पिता के साथ भोग आरती में शामिल

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने सुबह होने वाली भोग आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, पिता डॉ. हरवीर सिंह और माता उषा नेहवाल के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं।

साइना ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे आरती में भी शामिल हुईं। साइना ने देश और उनके द्वारा चलाई जा रही एकेडमी के लिए भगवान से प्रार्थना की है। जल अर्पित कर भगवान से देश के खिलाड़ी भारत का नाम गौरवांवित करें, यही प्रार्थना की है। मंदिर समिति ने साइना का महाकाल का चित्र भेट कर सम्मान किया।

Next Post

महाकाल मंदिर कर्मचारी के साथ पुलिस जवान ने की मारपीट

Sat Sep 9 , 2023
श्री राजपूत करणी सेना ने प्रदर्शन कर एसपी के नाम दिया ज्ञापन उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के कर्मचारी के साथ शुक्रवार रात को महाकाल थाने के पुलिस जवान ने बुरी तरह मारपीट कर दी। घटना के विरोध में शनिवार दोपहर को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पुलिस […]

Breaking News