जानलेवा हमले के केस में फरार आरोपी को गोली मारी

सूअर पकडऩे की बात पर चल रही है रंजिश

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड बायपास ब्रिज के पास गुरुवार दोपहर एक युवक को चार बदमाशों ने पेर में गोली मार दी। घटना सूअर पकडऩे की रंजिश के चलते हुई है। घायल ने भी दो दिन पहले आरोपियों के साथी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में माधवनगर पुलिस उसे तलाश रही थी।

वाल्मीकि नगर निवासी राहुल ने बताया कि वह दोस्त नीलेश उर्फ नीलू पिता लक्ष्मीनारायण संगत (23) के साथ गुरुवार दोपहर करीब 2.15 बजे बाइक से आगर रोड ब्रिज के नीचे अपने सुअर तलाश रहे थे। इसी दौरान पंचमपुरा निवासी शुभम पासी, सन्नी व दो युवक दो बाईक से पहुंचे। पास आते ही शुभम ने नीलेश के पैर में पिस्टल से गोली मारी और चारों भाग गए।

घटना का पता चलते ही नीलेश को परिजन व साथी जिला अस्पताल पहुंच गए और नीलेश का फ्रीगंज स्थित निजी हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती करा दिया। मामले में पंवासा टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि घटना संदिग्ध दिखाई देती है,लेकिन नीलेश को गोली लगी होने के कारण केस दर्ज कर जांच कर रहे है।

पुलिस से पहले दुश्मन ने तलाशा

टीआई मनीष लौधा ने बताया नीलेश और उसके चार साथियों ने 18 अक्टूबर की रात पंचमपुरा के मयंक उर्फ हीरा बौरासी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। घटना में घायल मयंक इंदौर के हॉस्पिटल में भर्ती है। मामले में दर्ज केस में नीलेश को तलाश रहे थे। उसे पकड़ पाते इससे पहले ही घायल के साथियों द्वारा नीलेश को गोली मारने की घटना हो गई।

पहले हो चुकी है हत्याएं

सूअर पकडऩे के विवाद में पूर्व में भी पासी समाज के दो पक्षों में काफी समय रंजिश चली। विवाद के चलते दोनों पक्षों में कई बार हिसंक घटनाए हुई। एक दूसरे से बदला लेने के लिए दोनों पक्षों के कुछ लोगों की हत्याएं तक की गई। काफी समय बाद सूअर को लेकर दो पक्ष फिर आमने सामने है। जिससे बड़ी घटना की पूनरार्वति होती नजर आ रही है।

Next Post

दुकानों के सामने वाहन नहीं खड़े कर सकेंगे; दीपावाली पर यातायात व्यवस्था का प्लान जारी

Thu Oct 20 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। दीपावाली का आगाज हो चुका है। बाजारों में भीड़ बढ़ती दिखाई दे रही है। जिसको लेकर यातायात डीएसपी गुरुवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले और पांच दिनों का नया यातायात प्लान जारी किया। बाजार आने वालों वाहन चालको के लिये भी पार्किंग व्यवस्था की गई है। पुष्य […]

Breaking News