खरगोन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महिला महासभा जिला खरगोन का शपथ विधि समारोह बिस्टान रोड स्थित शिव शक्ति मैरिज गार्डन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश से आई पदाधिकारियों ने जिला और तहसील स्तर की नई नियुक्त महिलाओं को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाली प्रमुख पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती दीपा शैलेंद्र जायसवाल, प्रदेश मंत्री श्रीमती प्रीति अनिल राय, और प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती तरुणा पारस जायसवाल शामिल रहीं। इनके साथ ही, जिला पदाधिकारियों में श्रीमती सुषमा जायसवाल, वीणा जायसवाल, राखी बसेर, रजनी जायसवाल, आराधना जायसवाल, बरखा जायसवाल और बिंदिया जायसवाल ने शपथ ली।
तहसील अध्यक्षों के रूप में श्रीमती रिंकी जायसवाल (कसरावद), आयुषी जायसवाल (महेश्वर), रेखा जायसवाल (बड़वाह), ज्योति जायसवाल (भगवानपुर), रानी जायसवाल (भीकनगांव), और मनीषा जायसवाल (सेगांव) को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमती रीना पारस जायसवाल ने की।
इस अवसर पर समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुभाष जायसवाल ने मातृशक्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार अब महिलाओं को राजनीति और सामाजिक नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहिए।
महिला महासभा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जायसवाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया और उन्हें ब्यूटीशियन जैसे ट्रेड से जुड़कर परिवार और समाज के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने ओंकारेश्वर में समाज के अतिथि भवन ट्रस्ट द्वारा मात्र पाँच सौ रुपए में 3-स्टार स्तर के कक्ष उपलब्ध कराने को सेवा का अनोखा उदाहरण बताया। उन्होंने चौदह दिनों में चौदह नए सुईट रूम बनाने की घोषणा भी की।
मध्यप्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के जिलाध्यक्ष श्री संजय जायसवाल ने युवाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने को समाज का उद्देश्य बताया।
समारोह में समाज की वरिष्ठ महिलाओं श्रीमती तरुणा जायसवाल, लता जायसवाल, सावित्री जायसवाल, प्रेमलता जायसवाल और पदमा जायसवाल का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री प्रभुचरण जायसवाल, इंदौर जिलाध्यक्ष श्री डी.पी. राय, महिला महासभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती बिना जायसवाल, प्रदेश महामंत्री श्रीमती उमा राय, और कोषाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी मालवीय भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा गौर ने किया और आभार प्रदर्शन श्रीमती रजनी जायसवाल ने किया। अंत में, भगवान सहस्त्रार्जुन जी की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदेश से आए पदाधिकारियों को भेंट की गई।
