जीरो पाइंट ब्रिज के नीचे कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

मौत

टीआई विवेक कनौडिय़ा ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित किया

उज्जैन, अग्निपथ। देवासगेट थाना क्षेत्र स्थित हीरामिल की चाल के समीप जीरो पाइंट ओवर ब्रिज के नीचे बुधवार रात 10 बजे अज्ञात कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल है।

जीवाजीगंज टीआई विवेक कनोडिय़ा ने बताया कि वे रात 10 बजे अपने घर भोजन के लिए जा रहे थे। जब वे हीरामिल की तरफ से ब्रिज पर चढऩे वाले थे कि पास ही काफी भीड़ जमा देखकर रूके। यहां उन्होंने दो युवकों को जख्मी हालत में जमीन पर पड़े देखा। लोगों ने टीआई कनोडिया को बताया कि कोई अज्ञात कार इन्हें ठक्कर मारकर गई है। टीआई कनोडिया तत्काल दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने परीक्षण किया तो एक नाबालिग किशोर की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर देवासगेट पुलिस जिला अस्पताल पहुंची।

थाना प्रभारी अनिला पाराशर ने बताया मृतक का नाम सूरज पिता प्रदीप अग्रिहोत्री उम्र 23 वर्ष निवासी पंवासा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की मल्टी है।सूरज अपने दोस्त अंकित पिता पप्पू संगत उम्र 20 वर्ष निवासी महर्षि वाल्मिकि काूलोनी के साथ था। हादसे में उसके जबडे में चोंट लगी है। दोनों दोस्त पिज्जा कंपनी में डिलेवरी बॉय का काम करते हैं। अंकित और सूरज के दोस्त की मंगलवार को शादी थी। वे आगर रोड़ स्थित मकोडिया आम में दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे।

इसी दौरान फ्रीगंज जाने के लिए जीरो पाइंट ओवर ब्रिज पर चढऩे वाले थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि दोनों शराब के नशे में थे और तेज गति से स्कूटी चलाते हुए ब्रिज की रैलिंग से टकरा गए। पुलिस जांच कर रही है कि रैलिंग से टकराए या किसी कार ने टक्कर मारी। सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के बाद हादसे का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Next Post

एसपी बंगले में घुसी युवती, कार की चाबी लेकर खुद को लॉक कर हॉर्न बजाने लगी

Wed Feb 4 , 2026
खुद को अर्धविक्षिप्त बताकर मूक बनने का नाटक किया उज्जैन, अग्निपथ। आर्थिक अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) एसपी के आवास में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक युवती 7 फीट ऊंचा दरवाजा कूदकर भीतर घुस गई। इस युवती ने दीवार पर टंगी कार की चाबी उठाई और खुद को कार में लॉक कर […]

Breaking News