टायर फटने से पलटा पिकअप वाहन, 13 मजदूर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। महिदपुर के पास गाँव तुकरायल में शनिवार और रविवार की आधी रात एक पिकअप वाहन का टायर अचानक फट गया। इसमें 13 मजदूर सवार थे, जो सोयाबीन की कटाई के लिए जा रहे थे। टायर फटते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे सभी मजदूर घायल हो गए। इनमें से 12 मजदूरों को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी 13 मजदूर रतलाम के बाजना गाँव के रहने वाले हैं। ये गाँव कपेली में सोयाबीन की कटाई के लिए आए थे। रात लगभग 1:30 बजे जब वे वापस जा रहे थे, तब गाँव तुकरायल के पास उनके वाहन का पहिया फटकर अलग हो गया। तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे के समय एक तेज धमाके की आवाज़ हुई, जिससे गाँव वालों की नींद खुल गई। शोर सुनकर वे तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुँचे। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज शुरू हो गया है। कुछ मजदूरों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, कुछ मजदूरों को निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

घायलों की सूची

जिला अस्पताल में भर्ती घायल मजदूरों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. रेखा (पति जीवनलाल), 20 वर्ष
  2. संतोषी (पति कचरु लाल), 23 वर्ष
  3. जीवनी (पति पूनम चंद), 23 वर्ष
  4. कालीबाई (पति सुनील), 28 वर्ष
  5. गौतम (पिता नागजी), 30 वर्ष
  6. कन्हैया लाल (पिता मांगू लाल), 32 वर्ष
  7. बदु (पिता गौतम), 36 वर्ष
  8. कमला (पति गौतम), 35 वर्ष
  9. परतु (पति कन्हैयालाल), 32 वर्ष
  10. मोती (पिता मां की), 60 वर्ष
  11. दिलीप (पिता प्रभु), 35 वर्ष

Next Post

महाकाल मंदिर के कॉरिडोर में बैग ले जाना प्रतिबंधित, श्रद्धालु परेशान

Sun Sep 21 , 2025
बाहर हार-फूल व अन्य दुकान वाले सामान रखने के 100-100 रुपए वसूल रहे उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर के पास ही में रुद्रसागर के किनारे बने महाकाल लोक कॉरिडोर में श्रद्धालुओं के बैग आदि ले जाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन इस व्यवस्था से श्रद्धालु परेशान हो रहे […]

Breaking News