ट्रेलर से 15 टन सरिया चोरी: ट्रांसपोर्ट मालिक और ड्राइवर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सीहोर, अग्निपथ। थाना कोतवाली पुलिस ने वर्धा (महाराष्ट्र) से भोपाल आ रहे एक ट्रेलर से लाखों रुपये का सरिया चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर ट्रेलर ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

तौल के बाद गायब हुआ ट्रेलर, सुबह लौटा तो कम मिला माल

फरियादी चोप्पा लोकनाथम नायडू (निवासी कमला नगर, भोपाल) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 19 नवंबर 2025 को चौहान ट्रांसपोर्ट कंपनी भोपाल के माध्यम से महाराष्ट्र के वर्धा से 39.62 टन सरिया मंगवाया था। ट्रेलर क्रमांक MP 04 YJ 6655 का चालक दाऊद खान उर्फ आबिद माल लेकर आया था। तौल कांटा करवाने के बाद गाड़ी को खाली करने के लिए साइट पर खड़ा किया गया था, लेकिन चालक बिना बताए ट्रेलर लेकर कहीं चला गया। अगले दिन सुबह जब चालक वापस आया और माल खाली कराया गया, तो उसमें से करीब 12 से 15 टन सरिया कम पाया गया।

ट्रांसपोर्ट मालिक और ड्राइवर की मिलीभगत की आशंका

फरियादी के अनुसार, जब उन्होंने माल कम होने के संबंध में सप्लायर और ट्रांसपोर्ट मालिक रोबिन सिंह चौहान से संपर्क किया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि चालक और ट्रांसपोर्ट मालिक ने मिलीभगत कर लाखों रुपये का सरिया खुर्द-बुर्द कर दिया। 25 फरवरी 2026 को इस मामले की औपचारिक रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।

भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज

को कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक दाऊद खान (निवासी भरतपुर, राजस्थान) और ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक रोबिन सिंह चौहान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 120/2026, धारा 316 (5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

सेमलीपुरा और छोटा उमरिया के भगोरिया हाट में मांदल की थाप पर थिरका आदिवासी अंचल

Thu Feb 26 , 2026
धार, अग्निपथ। धार जिले के वनवासी क्षेत्रों में इन दिनों लोक संस्कृति के महापर्व भगोरिया की अनूठी धूम मची हुई है। रंगों के त्योहार होली से पहले मनाए जाने वाले इस उत्सव का रंग तिरला विकासखंड के ग्राम छोटा उमरिया और सेमलीपुरा में देखते ही बन रहा है। यहाँ आयोजित […]

Breaking News