डंपर ने दंपत्ति को टक्कर मारी, महिला की मौत, पति घायल

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र स्थित पाटपाला के सामने वाइन शॉप के समीप टीवीएस एक्सेल पर सवार दंपत्ति को तेज गति से आए डंपर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तराना के सिद्धीपुरा में रहने वाली चंदा पति रतनलाल की इस हादसे में मृत्यु हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अपने भतीजे की दुर्घटना में हुई मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मानपुरा जा रहे थे। इसी दौरान पाटपाला के पास यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर घायल पति-पत्नी को अस्पताल भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने चंदा बाई को मृत घोषित कर दिया। पति का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Next Post

उज्जैन बनेगा ऑटोमोबाइल हब: विक्रम उद्योगपुरी में आयशर-वोल्वो का बड़ा निवेश

Mon Mar 16 , 2026
1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार उज्जैन, अग्निपथ। धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में विख्यात उज्जैन अब देश के नक्शे पर एक बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। स्वीडन की विश्वस्तरीय ऑटोमोबाइल कंपनी वोल्वो ग्रुप और भारत की आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम, वीई कमर्शियल व्हीकल्स […]

Breaking News