दिल्ली के LG अनिल बैजल भी कोरोना की चपेट में आए, खुद को किया होम आइसोलेट

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। अब उपराज्यपाल अनिल बैजल अब कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उपराज्यपाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, उनमें हल्के लक्षण हैं। उपराज्यपाल ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

बैजल ने ट्वीट कर बताया, ”हल्के लक्षणों के साथ आज मेरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लक्षणों की शुरुआत के बाद से मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और उन सभी से जो मेरे साथ संपर्क में थे उनके टेस्ट किए गए हैं। मैं अपने घर से ही काम करते हुए दिल्ली में हो रहे कामों की निगरानी करना जारी रखूंगा।”

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ट्विटर पर दी अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी।

बता दें कि, उपराज्यपाल बैजल दिल्ली में कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए दिल्ली की तैयारियों पर मुख्य सचिव विजय देव से गुरुवार को रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम, 2021 के प्रभावी होने के बाद यह उनका पहला महत्वपूर्ण कदम है। इस अधिनियम के मुताबिक दिल्ली में “सरकार” का मतलब उपराज्यपाल से है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना के मुताबिक अधिनियम के प्रावधान 27 अप्रैल से प्रभावी हैं।

दिल्ली में कोरोना के 24,235 नए मामले, 395 मरीजों की मौत

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 24,235 नए मामले सामने आने के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,22,286 तक पहुंच गई है। शहर में संक्रमण की दर 32.82 दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 395 मरीजों की मौत हो गई जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। शहर में अब तक 15,772 लोग इस महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में लगातार आठवें दिन संक्रमण के कारण 300 से अधिक मरीजों की मौतें दर्ज की गईं। बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी में अब तक 10.08 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में 97,977 एक्टिव केस हैं।

Next Post

मुंबई में थमी कोरोना की रफ्तार, 45 दिन में पहली बार सिंगल डिजिट में पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

Fri Apr 30 , 2021
मुंबई। देश भर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच मुंबई से राहत भरी खबर है। शहर में 45 दिन बाद पॉजिटिविटी रेट सिंगल डिजिट में आ गया है। बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक शहर में कोरोना पॉजिटिविटी रेट शुक्रवार को 9.94 फीसदी पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएमसी […]

Breaking News