देवास में फर्जी सीआरपीएफ डीआईजी गिरफ्तार, लाल बत्ती लगी कार से जमा रहा था धौंस

giraftar

देवास, अग्निपथ। देवास पुलिस ने रविवार को एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो खुद को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का डीआईजी बताकर शहर में घूम रहा था। आरोपी सौरभ राणा, जो भोपाल का निवासी है, अपनी स्विफ्ट डिजायर कार पर लाल बत्ती लगाकर धौंस जमा रहा था। बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को उसकी कार और हाव-भाव पर संदेह हुआ, जिसके बाद की गई पूछताछ में उसकी पोल खुल गई।

फर्जी पहचान पत्र और लाल बत्ती का खेल

कोतवाली पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कोई अधिकारी नहीं है। उसके पास से बरामद पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया है। आरोपी के साथ उसके कार चालक मोहन को भी हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इससे पहले भी चार-पांच बार देवास आ चुका है। गिरफ्तारी वाले दिन वह नलखेड़ा में माता के दर्शन करने के बाद देवास के माता टेकरी मंदिर पहुंचा था।

पुलिस कर रही है ठगी की जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि इस बात की गहराई से तफ्तीश की जा रही है कि आरोपी ने डीआईजी बनकर कहीं किसी से अवैध वसूली या ठगी तो नहीं की है। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और देवास आने के वास्तविक उद्देश्यों की भी जांच कर रही है।

Next Post

पीथमपुर में बड़ा हादसा: छत से गिरने के कारण महिला की दर्दनाक मौत

Sun Apr 12 , 2026
धार, अग्निपथ। पीथमपुर के विश्वास नगर में शनिवार शाम एक हृदयविदारक हादसा घटित हुआ, जिसमें 38 वर्षीय महिला की ऊंचाई से गिरने के कारण जान चली गई। छत पर कपड़े उतारने गई महिला अचानक अपना संतुलन खो बैठी और करीब 30 फीट की ऊंचाई से सीधे कंक्रीट की जमीन पर आ […]

Breaking News