दोस्तों के साथ गऊघाट पर नहाने गये युवक की लाश 16 घंटे बाद मिली

एक माह पहले ही निकाह हुआ था युवक का निकाह, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम डटी रही मौके पर

उज्जैन, अग्निपथ। तीन दोस्तों के साथ गऊघाट पर नहाने गये युवक की लाश पुलिस ने 16 घंटे बाद सोमवार सुबह बरामद की है। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

रविवार शाम को शहर के शिकारी गली निवासी 22 वर्षीय युवक फैजान उर्फ टोनी गऊघाट पर अपने तीन दोस्त इरफान, मुस्तकीम और सुभान के साथ नहाने पहुंचा था। शाम पांच बजे करीब वो फिसलकर गहरे पानी में चला गया। जानकारी लगते हुए दोस्तों ने लोगों को मदद के लिए पुकारा। परिजनों और पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन फैजान गहरे पानी में जाने के बाद नीचे पत्थरों में फंस गया था। गहरे पानी मे जाने की वजह से फैजान डूब गया। रात 11 बजे तक होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम फैजान की तलाश में पानी में गोते लगाती रही।

वोट भी भी आसपास गश्त की गई। लेकिन फैजान का पता नहीं चला। देर रात को तलाशी अभियान स्थगित कर सोमवार सुबह 5 बजे से पुन: शुरू किया गया। इसी बीच फैजान के रिश्तेदार भी गोताखोरों के साथ जुटे रहे। सुबह करीब दस बजे फैजान का शव नीचे पत्थरों में अटका हुआ मिला। शव को पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार के लोगों ने बताया की 1 महीने पहले ही युवक का निकाह हुआ था।

Next Post

युवती के अपहरण मामले में शाजापुर के दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon Jun 24 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। देवास रोड से शादी के लिए युवती का अपहरण करने के मामले में माधव नगर पुलिस ने सोमवार को शाजापुर के दो और लोगों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने मुख्य आरोपियों को संरक्षण दिया था। 21 जून की दोपहर […]

Breaking News