नाहरखेड़ा में मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

मौत

बेटे ने पुलिस पर लगाया शिकायत दर्ज करने में लापरवाही का आरोप

सुसनेर, अग्निपथ। क्षेत्र के ग्राम नाहरखेड़ा में घर के सामने बैठने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल होकम सिंह पिता भेरूसिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।

होकम सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी गोविंद सिंह ने अभद्र व्यवहार करते हुए शिकायत दर्ज करने में देरी कि इस दौरान उनके पिता की हालत और बिगड़ गई। उसके बाद उन्हें सुसनेर हॉस्पिटल से आगर रेफर किया गया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार हुए घटनाक्रम के बाद शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजजन अस्पताल पहुंचे और आरोपी पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। मृतक के बेटे जितेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा बताया गया कि आरोपी आये दिन अपने साथियों के साथ हमारे घर के बाहर बैठकर दारू पीकर गाली गलौच करता है।

इस संबंध में घटना के दो दिन पहले आरोपी के पिता को बताया गया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने शुक्रवार की रात्रि में अपने साथियों के साथ मिलकर हमारे साथ विवाद किया। और इस दौरान लकडी से सिर पर वार कर दिया। जिससे मेरे चचेरे भाई लोकेन्द्रसिंह पिता मेहरबान सिंह गम्भीर घायल हो गए। बीच बचाव करने आए मेरे भाई ईश्वर सिंह व पिता होकम सिंह से भी मारपीट की। घायल अवस्था मे लोकेंद्र सिंह व मेरे पिता पुलिस थाने पहुँचे लेकिन मौजूद पुलिकर्मी द्वारा 1 घण्टे तक रिपोर्ट दर्ज नही की गई।

जिसके बाद पिताजी की भी तबियत बिगड़ गई और रैफर के दौरान उनकी मौत हो गईं। हमारी मांग है कि आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उचित कारवाई की जाए तथा दोषी पुलिस कर्मी पर कारवाई की मांग की है। विवाद में घायल लोकेंद्र सिंह का सुसनेर अस्पताल में उपचार किया गया है।

इनका कहना

कल थाना सुसनेर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि नाहरखेड़ा में दो पक्षो में विवाद हुआ था। एक पक्ष के सिर में चोट थी। लोकेंद्र सिंह उसमें घायल हुआ था। घायल की तुरंत रिपोर्ट लिखी गई उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ मे एक अन्य व्यक्ति थे जिनकी किसी मौत हुई है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रकरण के अंदर वैधानिक कारवाई की जा चुकी है। जो रिपोर्ट करने आए थे वे अस्पताल में भर्ती है। जिनकी मौत हुई है वह अस्पताल में आने के बाद हुई है। मौत किन परिस्थितियों में हुई है। कारणों के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही खुलासा हो पाएगा।
-गगन बादल, थाना प्रभारी सुसनेर

Next Post

प्राणघातक हमले के तीन दोषियों को 10-10 साल की कैद

Sat Jul 20 , 2024
पुरानी रंजिश को लेकर तलवार से किया था हमला उज्जैन/ बडऩगर, अग्निपथ। प्राणघातक हमले के सनसनीखेज मामले में तीन आरोपियों को अपर सत्र न्यायाधीश तहसील बडनगर ने 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपियों ने गांव के युवक पर तलवार से प्राणघातक हमला किया था। अभियोजन उपसंचालक द्वारा बताया […]

Breaking News