निगम के अम्बोदिया स्थित वॉटर प्लांट में रखे प्लास्टिक पाइप के ढेर में लगी आग

सिंहस्थ 2016 में इस्तेमाल हुए थे, फायर ब्रिगेड की 6 गाडिय़ों ने बुझाया

उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ 2016 के दौरान इस्तेमाल में आए सीवरेज के प्लास्टिक पाइप के ढेर में गुरुवार को आग लग गई। पाइप ज्यादा होने की वजह से आग फैल गई। लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर से भी दिखाई दिया। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 6 गाडिय़ां लगीं।

शहर से 14 किलोमीटर दूर अंबोदिया में नगर निगम का वॉटर प्लांट है। यहां 2016 में हुए सिंहस्थ महापर्व के दौरान सीवरेज लाइन के लिए इस्तेमाल में लिए गए पाइप रखे हुए थे। गुरुवार दोपहर पाइप के ढेर लपटों से घिर गया। प्लास्टिक होने की वजह से आग तेजी से फैली। अंबोदिया गांव के लोगों की सूचना पर नगर निगम के पीएचई विभाग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत से आग को बुझाया गया।

गऊघाट के स्टोर में भी लगी थी आग

इसके पहले गऊघाट फिल्टर प्लांट के स्टोर में भी इसी तरह की आग लगी थी। जिसके जांच नहीं की गई। अब एक बार फिर से अम्बोदिया डेम स्थित पाइपों में आग लगना संदेह की स्थिति पैदा कर रहा है। क्योंकि गर्मी में आग लगे तो माना जा सकता है कि प्राकृतिक रूप से आग लग गई होगी। लेकिन शहर से इतनी दूर पर रखे गये पाइपों में अपने आप आग लगना समझ के परे नजर आ रहा है। क्योंकि यहां के ग्रिड और ट्रांसफार्मर भी इन पाइपों से काफी दूरी पर रखे हुए हैं।

इनका कहना

पाइप ग्रामीण पीएचई के थे। अस्थाई रूप से इनको सिंहस्थ में लगाया गया था। इसके बाद निकालकर बाहर रख दिये गये थे। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। इस बात पर भी ध्यान दिया जा रहा है कि कहीं ताप जलाने के कारण तो आग नहीं लगी है। -कलावती यादव, सभापति, उज्जैन नगर निगम

Next Post

वल्लभ नगर से मंगलनाथ तक 80 फीट चौड़ी रोड सरकारी जमीन से निकाली जाए- डॉ. रामेश्वरदासजी

Thu Nov 28 , 2024
उज्जैन अखाड़ा परिषद ने किया खाकचौक मेला क्षेत्र का दौरा, तीन अन्य रोडों का भी प्रस्ताव बनाकर रखेंगे कलेक्टर के सामने उज्जैन, अग्निपथ। वल्लभ नगर से मंगलनाथ रोड तक के प्रस्तावित 80 फीट चौड़े रोड का निर्माण होना है। जो भूमि रास्ते के लिये चिन्हित की गयी है वह आपत्तिजनक […]

Breaking News