नॉनवेज नहीं बनाने पर दामाद ने सास और पत्नी के सिर पर दे मारा पत्थर, दोनों अस्पताल में भर्ती

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर में रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी का दामाद ने पत्थर मारकर सर फोड़ दिया। दोनों मां-बेटी वर्तमान में चरक अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों के नाम नागुबाई पति शंकरलाल और मंजू पति राकेश हैं।

मायापुरी में रहने वाली मंजू का पति राकेश ऑटो रिक्शा ड्राइवर है। गुरुवार को उसके पिता गांव से उज्जैन आए थे। घर में गैस सिलेंडर खत्म हो जाने के कारण मंजू खाना बनाने के लिए शंकरपुर में अपनी मां नागुबाई के पास चली गई थी। यहाँ उसने पिता के लिए दाल-बाटी बनाई। राकेश इस बात से नाराज था कि पत्नी ने पिता के लिए नॉनवेज के बजाय दाल-बाटी क्यों बनाई।

बीच-बचाव करने आई सास पर भी हमला

इसी बात को लेकर उपजे विवाद में राकेश ने पत्थर से पहले पत्नी पर हमला किया। जब बीच-बचाव करने सास नागुबाई आई, तो आरोपी ने उनके सिर पर भी पत्थर मार दिया। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

10 दिन पुराने विवाद में युवक पर प्राणघातक हमला

उज्जैन, अग्निपथ। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित ट्रेजर बाजार के सामने कॉफी क्लब पर कॉफी पी रहे एक युवक पर पति-पत्नी और उनके 8 से 10 साथियों ने मिलकर प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 109-1 सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि 10 दिन पहले यश पिता योगेश भार्गव निवासी विश्वविद्यालय कैंपस का विवाद यूनिवर्सिटी की पार्किंग में आशीष सारवान से हुआ था। इसी बात को लेकर आशीष रंजिश पाले हुए था। गुरुवार को जब यश नानाखेड़ा पर कॉफी पी रहा था, तभी आशीष सारवान, उसकी पत्नी और अन्य साथियों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल यश को इलाज के लिए निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आशीष सारवान और उसकी पत्नी सहित 8 से 10 अन्य लोगों पर प्राणघातक हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

नरवाई प्रबंधन के लिए प्रशासन सख्त, हार्वेस्टर संचालकों और किसानों को दी गई कड़ी चेतावनी

Fri Mar 20 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। जिले में इस बार गेहूं की कटाई के बाद बचने वाले अवशेष यानी नरवाई (पराली) के प्रबंधन के लिए कृषि कल्याण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद हैं। प्रशासन की ओर से लगातार बैठकें आयोजित कर हार्वेस्टर संचालकों और किसानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए […]
नरवाई जलाने पर प्रतिबंध

Breaking News