पत्रकारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर बोले मुख्यमंत्री- उज्जैन शिक्षा की नगरी, बीमा राशि बढ़ाने पर विचार करूंगा

पत्रकारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 50 से अधिक पत्रकारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। सिटी प्रेस क्लब द्वारा होटल विक्रमादित्य में आयोजित आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उज्जैन भगवान कृष्ण और सुदामा की शिक्षा स्थली रही है, इसलिए यहां अध्ययन का विशेष महत्व है।

समारोह में स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर खुशी महसूस की। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में सभी बच्चों को सम्मान पत्र और पुष्पमाला भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

पत्रकारों की बीमा राशि बढ़ाने की मांग

सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कुल्मी ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री से पत्रकारों के लिए पारिवारिक बीमा राशि को 4 लाख रुपएसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह भोपाल जाकर इस विषय पर विचार करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम समय में उन्होंने प्रदेश के विकास के कार्यों को जिस गति से शुरू किया है, वैसा पहले किसी ने नहीं किया। उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री के उच्च शिक्षित होने को दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षित होने के साथ-साथ प्रशिक्षित होना भी जरूरी है। पत्रकारों के बच्चों का उच्च शिक्षित होकर आगे बढ़ना पूरी पत्रकार बिरादरी का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने साझा की भावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पत्रकारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने का यह पहला अवसर है, इसलिए उन्होंने समय की कोई सीमा नहीं रखी। उन्होंने कहा कि उज्जैन राजा विक्रमादित्य की नगरी है और यहां हर नागरिक राजा-महाराजा की तरह है। उन्होंने कहा, “सिंहासन बत्तीसी की पुतलियों पर जो बैठता है, वह न्याय करता है। मैं अपनों के बीच रहकर बहुत आनंदित महसूस कर रहा हूँ।”

पत्रकारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेश कुल्मी ने किया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर भाजपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, मुकेश यादव, रवि सोलंकी, दिनेश जाटवा सहित कई गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत रमेश दास, विवेक चौरसिया, सचिन कासलीवाल सहित सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया। आभार डॉ. सचिन गोयल ने व्यक्त किया।

पत्रकारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित

  1. आभा उदयसिंह चंदेल
  2. अवधसिंह उदयसिंह चंदेल
  3. सुप्रिया प्रवीण नागर
  4. नयन राकेश पंड्या
  5. दिव्यांश कमल चौहान
  6. देवाशीष कमल चौहान
  7. मिताक्षी आशीष चौधरी
  8. प्रखर आशीष चौधरी
  9. ईशा सचिन कासलीवाल
  10. आध्या अशोक मालवीय
  11. आराध्या अशोक मालवीय
  12. इशिका शैलेंद्र कुल्मी
  13. यश संतोष कृष्णानी
  14. जेसिका अजय पटवा
  15. नमन नितेश मालवीय
  16. अब्दुल रहमान और उमेर असलम खान
  17. निधीष दीपक राठौड़
  18. कनक दीपक राठौर
  19. आशना इश्तियाक हुसैन
  20. माधव मयूर अग्रवाल
  21. निष्ठा धर्मेंद्र राठौर
  22. दक्ष धर्मेंद्र राठौर
  23. तनीषा राज जोशी
  24. अंशिका संजय माथुर
  25. मुकुंद आशुतोष माथुर
  26. लतिका अभिलाष माथुर
  27. नियति संजय पांचाल
  28. कनिका संजय पांचाल
  29. सहज नीलेश सांघी
  30. धैर्य नीलेश सांघी
  31. अरहान नईम परवेज
  32. आतिफ जावेद अहमद
  33. कनिष्क राकेश कटारिया
  34. मानवी मनोज भटनागर,
  35. शिवांश अवनीश देवधरे
  36. इंद्र कुमार राठौर
  37. सौम्या मनोज उपाध्याय
  38. समर पंकज जायसवाल
  39. ध्रुव रमेश दास
  40. हंसिका बौरासी
  41. भाग्यश्री बौरासी
  42. मान्या सुनील गढ़वाल
  43. संस्कृति आदेश पांचाल।

यह भी पढ़ें: 

Next Post

इछावर पुलिस ने पाँच चोरों को किया गिरफ्तार, 24 लाख का माल बरामद

Wed Aug 6 , 2025
सीहोर, अग्निपथ। इछावर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जिसने सात चोरियों सहित एक एटीएम चोरी के प्रयास का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों समेत कुल पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे लगभग 24 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया […]

Breaking News