पांच साल की मासूम से 55 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म

दो साल से किराएदार है आरोपी, जेल भेजा

उज्जैन,अग्निपथ। रामीनगर क्षेत्र में एक वृद्ध किराएदार ने मकान मालिक की पांच वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर डाला। वृद्ध ने चाकलेट खिलाने के बहाने ले जाकर मासूम को शिकार बनाया है। मामले में माधवनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

उदयन मार्ग स्थित रामी नगर निवासी 55 वर्षीय वृद्ध होटल में काम करता है। वह करीब दो साल से किराए से रह रहा था। वृद्ध को मकान मालिक की पांच वर्षीय बेटी दादू कहकर उसके साथ खेलती थी। इसी का फायदा उठाकर शुक्रवार दोपहर वृद्ध ने उसे चाकलेट देने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत कर दी।

घर में जाकर बालिका के रोने पर परिजनों कारण पूछा तो उसने दर्द की शिकायत करते हुए वृद्ध की हरकत बता दी। पता चलते ही परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंच गए। दुष्कर्म का मालूम पड़ते ही पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हो गए।

पहले भी हुई घटना

जिले में मासूम के साथ दुष्कर्म की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी कई बालक-बालिका कुत्सित मानसिकता के लोगों के शिकार बन चूके है। करीब तीन वर्ष पहले भूखीमाता क्षेत्र में परिचित युवक ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी। हालांकि हत्यारे को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Next Post

30 हजार रुपए के लिए किसान की हत्या करने वाले को उम्रकैद

Sat Oct 30 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। बडऩगर में करीब पांच साल पहले हुई किसान की हत्या के केस में शनिवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोषी को आजीवन कारावास व अर्थदंड दिया है। इस दौरान दोषी द्वारा रियायत बरतने की अपील को ठुकराते हुए कोर्ट ने कहा कि समाज में संदेश जाना चाहिए […]

Breaking News