पारिवारिक विवाद में नव विवाहिता ने फांसी लगाई, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र स्थित जूना सोमवरिया में रहने वाली नवविवाहिता ने मंगलवार शाम 6 बजे ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले में जांच करेंगे।

पुलिस ने बताया जूना सोमवारिया में रहने वाले शाहनवाज की पत्नी रिजवाना ने फांसी लगाकर आत्माहत्या की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।अप्रैल 2025 में महिदपुर की रहने वाली रिजवाना का विवाह जूना सोमवारिया के शाहनवाज से हुआ था। शादी के दो तीन महीने बाद से पति पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही थी।

इसी के चलते रिजवाना ने मांगलवार शाम जूना सोमवारिया स्थित ससुराल में अपने कमरे में दुपट्टा से फांसी लगा ली। परिजन उसे फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में रखवाया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस परिजनों के बयान लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करेगी।

हरिफाटक ब्रिज के नीचे से पकड़ाई जहरीली शराब

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल थाना क्षेत्र स्थित हरिफाटक ओवर ब्रिज के नीचे पुलिस ने एक शराब तस्कर के कब्जे से 5 लीटर कच्ची जहरीली शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उक्त शराब बेचने आया था और मुखबिर की सूचना के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा कालिदास अकादमी पर विभिन्न निर्माण कार्यों का डिजिटल भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Wed Feb 11 , 2026
भैरवगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जीवाजीगंज सिविल अस्पताल का निर्माण भी होगा उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कालिदास अकादमी परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उज्जैन नगर को करीब 33 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। डिजिटल माध्यम से आयोजित इस […]

Breaking News