उज्जैन, अग्निपथ। पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम देने के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संपूर्ण भारत के साथ उज्जैन में भी 16 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें उज्जैन के देश भक्त नागरिकों के साथ उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक साथी शामिल हुवे।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सूबेदार कमल सोनी ने मंच से संबोधित किया । मुख्यमंत्री ने सूबेदार कमल सोनी का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। पूर्व सैनिकों ने जोश में नारे लगाए सुन ले बेटा पाकिस्तान, बहुत मारेगा हिंदुस्तान। यात्रा के दौरान सभी पूर्व सैनिक अपनी खास कांबेट जैकेट में मेडल्स लगाकर संगठन की केप पहन कर पूर्ण जोश के साथ भारतीय थल सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा में शामिल हुवे।
यात्रा के मार्ग में पूर्व सैनिकों का नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन कर सेना के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। पूर्व सैनिकों की आकर्षक गरिमामय वर्दी यात्रा के दौरान आकर्षण का केंद्र थी। हर कोई पूर्व सैनिकों के साथ फोटो खिंचवाने एवं सेल्फी लेना चाह रहा था। पूर्व सैनिकों ने भी नागरिकों के सम्मान में उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवा कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
तिरंगा यात्रा में संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मोयल, सचिव रविप्रताप सिंह भदोरिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, संयुक्त सचिव अनिल कुमार तोमर, कार्यकारिणी सदस्य सवाई सिंह शेखावत, शैलेंद्र सिंह डोडिया, प्रकाश गोडबोले, योगेश कुमार राठौर, सुरेश सिंह बेस, अमरलाल डोडिया, कविता चौधरी, एस एन श्रीवास्तव, प्रशांत निगम, संदीप शर्मा, लखन सिंह जादौन, रितेश कुमार शर्मा, नितेश ठाकुर, सुरेश नागर, रमेश चंद्र छगनलाल जी वर्मा, हरीश सिसोदिया विजय पाल सिंह पवार, मुकेश नायक मनोज शर्मा, मोहम्मद मतीन खान, योगेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र कुमार अमृत्यतीया, मेहरबान सिंह, मुकेश सोनी, भगत सिंह जाट, सुभाष सिंह, धर्मेंद्र गोठी, बने सिंह मालवीय, अनीस ए एम, रामबरन सिंह भदोरिया, आशीष पांडे आदि उपस्थित थे।