प्राचार्य की बहाली की मांग को लेकर 12वीं की छात्राएं पहुँची कलेक्टर निवास, मचा हड़कंप

धार, अग्निपथ। सोमवार को जिला मुख्यालय पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कन्या शाला परिसर नौगांव में अध्यनरत कक्षा 12वीं की छात्राएं बिना सूचना दिए अपनी शाला छोड़कर अचानक कलेक्टर निवास पहुँच गईं। छात्राओं की मांग थी कि पूर्व प्राचार्य एस. कुमार को पुनः बहाल किया जाए।

अधिकारियों को मामले की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और एसडीएम सहित तमाम अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने छात्राओं से बात की और उचित आश्वासन देकर उन्हें वापस स्कूल भेजा। प्रशासन ने इस पूरे मामले की जाँच की बात कही है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला कन्या शाला परिसर नौगांव का है। सहायक आयुक्त नरोत्तम बरबड़े के अनुसार, पूर्व प्राचार्य एस. कुमार पर छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। वर्तमान में ममता सोलंकी प्राचार्य का प्रभार देख रही हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि जाँच पूरी होने के बाद पूर्व प्राचार्य एस. कुमार पर न्यायालय में परिवाद पेश किया गया है। परिवाद पेश होते ही छात्राओं का यह प्रदर्शन सामने आया है।

छात्राओं के गंभीर आरोप

कलेक्टर निवास पर प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने मीडिया से बातचीत में अपनी समस्याओं को सामने रखा। छात्राओं का आरोप है कि उनका आधा सत्र बीत चुका है, लेकिन उनकी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ या टेस्ट नहीं लिए गए हैं। उनका कहना था कि वर्तमान प्राचार्य परीक्षा के नाम पर केवल पाँच-पाँच प्रश्न लिखकर लाने को कहती हैं, जिससे उन्हें अपने भविष्य की चिंता है।

छात्राओं ने माँग की कि पूर्व प्राचार्य एस. कुमार को बहाल किया जाए, क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान सारी शैक्षणिक व्यवस्थाएँ नियमित थीं।

Next Post

'आज देश के खिलाड़ी विश्वभर में खिताब जीत रहे हैं, PM मोदी के प्रोत्साहन से दोगुनी मेहनत कर विश्व में नाम कर रहे हैं'

Mon Dec 15 , 2025
सांसद खेल महोत्सव शुभारंभ पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा बदनावर, अग्निपथ। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को शासकीय नंदराम चौपड़ा विद्यालय परिसर में दो दिवसीय ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ का शानदार शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने इस अवसर पर […]

Breaking News