प्रो. राजेंद्र छजलानी जेएनयू दिल्ली में लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हुए सम्मानित

महिदपुर, अग्निपथ। महिदपुर के पूर्व विधायक आनंदीलाल छजलानी के ज्येष्ठ पुत्र डॉ. राजेंद्र छजलानी को तीसरी अंतरराष्ट्रीय रिसर्च कॉन्फ्रेंस में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हाल ही में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्लाज्मा शोध पर दिया गया।

विक्रम विश्व विद्यालय भौतिक अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष रहे डॉ. छजलानी छजलानी ने अपने जीवन के वैज्ञानिक और अनुसंधान क्षेत्र में पदार्थ की चौथी अवस्था प्लाज्मा विज्ञान पर अनेक शोध किए आपके शोध पत्रों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर अंर्तराष्ट्रीय प्लाज्मा विज्ञान पर अब अग्रणी शोध चल रहे हैं। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर 6 से 7 प्लाज्मा अनुसंधान वैज्ञानिक में आप एक अहम अनुसंधानकर्ता है।

भारत सरकार और अंतर्राष्ट्रीय प्लाजा भौतिक विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने आपको अंतरराष्ट्र्रीय स्तर पर तीन बार आपके रिसर्च पर विश्व प्लेटफॉर्म पर शोध प्रस्तुत और संबोधित करने का विदेश में मौका दिया। वर्तमान प्लाज्मा अध्ययन की अंर्तराष्ट्रीय वैज्ञानिक पृष्टभूमि में विश्व के 6-7 वैज्ञानिकों के साथ आपकी महती भूमिका है। यह मध्यप्रदेश, उज्जैन, महिदपुर की माटी और छजलानी परिवार के लिए गौरव का विषय है।

Next Post

हरियाणा-राजस्थान सहित कई राज्यों का वांटेड गंधवानी में चला रहा था हथियारों की फैक्ट्री

Wed Sep 27 , 2023
31.56 लाख रुपए के 149 अवैध हथियार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार धार, अग्निपथ। जिले के गंधवानी क्षेत्र के ग्राम बारिया में हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय सिकलीगरों को गिरफ्तार इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और उनके निर्माण की सामग्री को […]

Breaking News