बदमाशों के अवैध निर्माणों पर चली निगम की जेसीबी

जीवाजीगंज क्षेत्र में तोड़े गये चार मकान, जारी रहेगी मुहिम

उज्जैन, अग्निपथ। अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर एक बार फिर नगर निगम के साथ प्रशासन और पुलिस ने जेसीबी चलाना शुरु कर दिया है। शुक्रवार को चार गुंडो के अवैध मकानों को तोड़ा गया।

नगर निगम का अमला सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ 2 थाना क्षेत्रों में पहुंची था और अवैध निर्माण करने वालों के साथ गुंडो के मकानों को तोडऩे की कार्रवाई शुरु की। निगम टीम को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी कि गोला मंडी क्षेत्र में सुभाष पोरवाल ने बिना अनुमति मकान की तीसरी मंजिल का निर्माण किया है। निगम ने शिकायत की तस्दीक की तो सही पाई गई। जिसके चलते सबसे पहले निगम की अतिक्रमण गैंग ने पोरवाल की तीसरी मंजिल को तोडऩे की कार्रवाई की।

उसके बाद टीम जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में पहुंची। जहां पुलिस ने चार गुंडों की सूची सौंपकर उनके अवैध निर्माणों की जानकारी मांगी थी। गुंडो ने अवैध मकान बना रखे थे। जिसके चलते चितेरा बाखल में रहने वाले फैजान पित अब्दुल वहीद, वसीम पिता अब्दुल वहीद के मकानों को तोड़ा गया। फैजान पर 6 और वसीम पर 4 अपराध दर्ज है।

दोनों के मकानों पर कार्रवाई करने के बाद टीम गणेश चौक में रहने वाले अभिषेक पिता हरी मारू और जूना सोमवारिया पर रहने वाले टोनी उर्फ महादेव के मकान पर पहुंची दोनों ने भी अवैध तरीके से मकान का निर्माण कर रखा था। जीवाजीगंज पुलिस के अनुसार टोनी पर 13 और अभिषेक पर 5 अपराध दर्ज है। पांच अवैध निर्माणों को तोडऩे के बाद नगर निगम झोन क्रमांक-1 के भवन अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर निगम की टीम अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मुहिम आगे भी जारी रखेगी।

Next Post

अफसरों की लापरवाहीं से हुआ 15 करोड़ का गबन, खातों से पता चलेगी मिलीभगत- जेल डीजी

Fri Mar 17 , 2023
पांच साल से चल रहा था घोटाले का खेल, जेल अधीक्षक को हटाया उज्जैन,अग्निपथ। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुआ डीपीएफ घोटाला में विभाग द्वारा की गई जांच में रिजल्ट आना शेष है,लेकिन जेल डीजी अरविंद कुमार का कहना है कि करीब १५ करोड़ का गबन हुआ है और यह लगभग […]
bhairavgarh jail ujjain

Breaking News