बारदान व्यापारी को लूटने वाले बदमाश रिमांड पर

उज्जैन, अग्निपथ। बारदान व्यापारी को लूटने वाले बदमाशों को शनिवार दोपहर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। बदमाशों से लूट की राशि बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

31 अगस्त को ह मालवाड़ी में रहने वाले बारदान व्यापारी लियाकत पिता नत्थे खां (55) और उसके परिचित सलीम को विजयागंजमंडी से लौटते समय बाइक पर सवार दो बदमाशों ने श्री सिंथेटिक्स के आगे पिंगलेश्वर मार्ग पर रोक लिया था और धक्का देकर उनकी एक्टिवा छीनकर भाग निकले थे। जिसमें 2 लाख रूपये नगद रखे थे। पंवासा पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने सायबर सेल की मदद से शुक्रवार को विजयागंज मंडी के रहने वाले जितेन्द्र वर्मा और सिकंदर नाम के दो बदमाशों को हिरासत में लिया। जिनसे की गई स त पूछताछ के बाद दोनों ने लूट को अंजाम देना कबूल कर लिया। शनिवार दोपहर को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। पंवासा थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि बदमाशों से लूट में उपयोग की गई बाइक बरामद की गई है। बदमाशों से रिमांड अवधि में लूट की राशि बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

उधार लिये थे रूपये, कर्ज में डूबा व्यापारी

बदमाशों द्वारा लूटे गये 2 लाख रूपये बारदान व्यापारी लियाकत विजयागंज मंडी में रहने वाले परिचित से उधार लेकर लौट रहा था। लूट के बाद जहां लियाकत घायल हो गया था और उपचार में रूपये खर्च हुए वहीं उधार लिये रूपये लूटने से वह कर्ज में डूब गया है। बदमाशों के पकड़ाने पर लियाकत का पुलिस से उ मीद है कि वह पूरे रूपये उसे दिलवायेगी। लेकिन 20 दिनों तक गिरफ्त से दूर रहे बदमाशों ने अधिकांश रूपये खर्च कर दिये है। जिसे बरामद कर पाना पुलिस के काफी मुश्किल साबित होगा।

Next Post

सुदर्शन नगर में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

Sat Sep 23 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। बारिश में हुए जलभराव को लेकर सुदर्शननगर में सर्वे टीम आने वाली थी, जिसको लेकर लोग जमा हो गये थे। इस दौरान आपस में 2 युवको के बीच विवाद हो गया। एक ने कुल्हाड़ी से दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लिया है। […]

Breaking News