भस्मआरती की लाइन से लापता दिल्ली की युवती प्रेमी से शादी कर लौटी

mahila thane me police station women

उज्जैन, अग्निपथ। भगवान महाकालेश्वर की भस्मआरती की लाइन में परिवार के साथ लगी युवती रविवार सुबह अचानक लापता हो गई थी। वह तीन दिन बाद उज्जैन के रहने वाले अपने प्रेमी से विवाह कर वापस लौट आई। उसने थाने पर पहुंचकर स्वयं बताया कि उसने प्रेमी से विवाह कर लिया है।

दिल्ली के कंझावला क्षेत्र के पंचवटी आश्रम के संचालक महंत पीर सूर्यनाथ अपने परिवार और बेट ी सुरूचि के साथ रविवार को महाकाल दर्शन के लिए आए थे। 8 फरवरी की सुबह जब पूरा परिवार भस्मआरती दर्शन के लिए लाइन में लगा हुआ था तभी उनकी बेटी अचानक लापता हो गई।

काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने महाकाल थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। मामला तब और गंभीर हो गया जब महंत ने सीधे एडीजी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर शिकायत की। महंत ने आरोप लगाया था कि दिल्ली का ही एक युवक उसे बहलाफुसलाकर ले गया।

मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस ने पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज चैक किए और सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी बीच बुधवार रात अचानक युवती महाकाल थाने पहुंची और खुद का परिचय देकर बताया कि उसने उज्जैन के ही रहने वाले अपने प्रेमी से विवाह कर लिया है। वह बालिग है और अपनी इच्छा से उसे जीवन साथी चुनने का अधिकार है।

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, मंदिर में की शादी

युवती ने बताया कि उज्जैन के ही रहने वाले प्रेम दुबे निवासी पटेल नगर से इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई थी और फिर प्रेम संबंध हो गया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार दोपहर को ही शहर के एक मंदिर में दोनों ने विवाह कर लिया।

थाने आए पिता के साथ नहीं गई

युवती के थाने आने पर पुलिस ने उसके परिजन व पिता को बुलाया और युवती से आमना-सामना कराया। पिता ने उसे कहा कि वापस घर चल लेकिन उसने पिता के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और पति के साथ रहने की अपनी जिद्द पर अड़ी रही। उसने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह बालिग है, अपनी मर्जी से शादी की है और अब पति के साथ ही रहना चाहती है।

Next Post

नागदा में मां-बेटे के साथ हुई लूट का पर्दाफाश: सगे भाइयों ने दामाद के साथ मिलकर डाली थी डकैती

Thu Feb 12 , 2026
नागदा, अग्निपथ। बिड़लाग्राम पुलिस ने गिंदवानिया और खुरमुंडी ट्रेचिंग ग्राउंड के पास मां-बेटे के साथ हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा कर दिया है। इस वारदात को धार जिले के दो सगे भाइयों ने अपने गांव के दामाद के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार […]

Breaking News