भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान में कार्यकर्ताओं में चले लात घूंसे

महिदपुर, अग्निपथ। हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शर्मनाक हार के बावजूद पार्टी संगठन व सत्ता के जिम्मेदार पदों पर बैठे नेता सबक लेने को तैयार नहीं है। जबकि संगठन स्तर पर पार्टी ने आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक कर तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

इसी कड़ी में 2 दिन पूर्व स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा मंडल द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था। दो सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में नगर के विभिन्न बूथों के अपेक्षित कार्यकर्ताओं सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग के दोनों सत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दिया। अंत में भोजन कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

बात तू तू मैं मैं से आगे बढक़र चांटे मार से होती हुई लात घुंसो तक पहुंच गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां उपस्थित कार्यकर्ता हतप्रभ रह गए। परिसर में मौजूद वरिष्ठ नेताओं एवं अन्य पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर झगड़े को शांत कराया। वहीं महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता ताबड़तोड़ कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गई।

भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान के प्रशिक्षण वर्ग में चले लात घुंसो की चर्चा नगर सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में लोगों द्वारा चटखारे ले लेकर कर रहै है। वहीं राजनीतिक विश्लेषक यह कह रहे हैं कि अनुशासन का दंभ भरने वाली भारतीय जनता पार्टी में आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: विजय प्राप्त करने के लिए आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का आगाज ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा?

Next Post

राजगढ़ में दो साल से पदस्थ सीएमओ के खिलाफ उतरी परिषद

Sat May 20 , 2023
नगर परिषद के सामने धरने के बाद से राजगढ़ में चर्चा, सीएमओ दो साल से विकास में बाधक तो विरोध अब क्यों धार, (आशीष यादव) अग्निपथ। प्रदेश में इन दिनों महिलाओं के सम्मान की बात हो रही है। यह बात भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस भी पूर जोर तरीके से […]

Breaking News