कायथा, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार, और भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ की सहमति से, तराना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत आंजना ने मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
नई कार्यकारिणी को संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। यह टीम भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। संगठन ने ऐसे सक्रिय चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है जो आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव तक पार्टी को मजबूत आधार दे सकें।
पदवार नियुक्त पदाधिकारियों की सूची
इस आशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह चावड़ा ने दी।
