सीहोर, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को निचले स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से सीहोर नगर मंडल-01 की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। नगर अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से अपनी टीम का विस्तार करते हुए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस नई टीम के गठन का मुख्य लक्ष्य आगामी समय में संगठन की सक्रियता बढ़ाना और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।
वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से हुआ चयन
कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा के संगठन प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह, जिला प्रभारी विकास बिरानी, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और स्थानीय विधायक सुदेश राय की सहमति के बाद की गई। नगर अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करेंगे।
इन्हें मिली टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में संदीप कुशवाह, अक्षय राज सिंह चौहान, विजय यादव, लखन चौरसिया, विक्की भावसार और शुभम राठौर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं महामंत्री के रूप में अमित नीखरा और सीमा सक्सेना को चुना गया है। मंत्री पद की जिम्मेदारी निर्देष पाटीदार, महेन्द्र मेवड़ा, शिवम गुप्ता, अनुराग मिश्रा, हेमंत यादव और श्रीमती ज्योति मालवीय को सौंपी गई है।
कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभार
संगठन के अन्य प्रमुख पदों पर शुभम यादव को कोषाध्यक्ष, बंटी प्रजापति को कार्यालय मंत्री तथा पवन बोयत को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी है। नगर अध्यक्ष ने सभी से संगठन को मजबूती प्रदान करने और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।
